Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

डांगुवापोसी में SERMU रनिंग ब्रांच की काउंसिल मीटिंग आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CHAKRADHARPUR. डांगुवापोसी (DPS) में साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (SERMU) रनिंग ब्रांच की ब्रांच काउंसिल मीटिंग आयोजित की गयी. मीटिंग के अध्यक्षता चक्रधरपुर डिविजनल को-ऑर्डिनेटर एमके सिंह ने की. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा मौजूद थे.

ब्रांच काउंसिल मीटिंग में डीपीएस लॉबी के सैकड़ों रनिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया. रनिंग ब्रांच के ब्रांच प्रेसिडेंट एसके फरीद, अस्सिटेंट सेक्रेट्री ज्ञानी ज्ञानेंद्र, एचएस सामल, प्रणव घोष, नीतीश कुमार एवं टाटा ब्रांच 1 के ब्रांच सेक्रेटरी संजय कुमार, एसएन शिव एवं डीपीएस ब्रांच के ब्रांच सेक्रेटरी जेपी दास समेत कई यूनियन के अधिकारियों ने इस मौके पर विचार रखे.

ब्रांच काउंसिल मीटिंग में DPS रनिंग स्टाफ से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. मीटिंग के बाद डीपीएस के एरिया मैनेजर एवं एईई(OP), एडीईएन से मिलकर रनिंग स्टाफ की समस्याओं पर बात की गयी. कार्यक्रम का संचालन रनिंग ब्रांच के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री नीतीश कुमार ने तो धन्यवाद ज्ञापन डीपीएस लॉबी के सभी लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट ने संयुक्त रूप से किया.

मीटिंग में इन बिंदुओं पर चर्चा हुई

  • डायरेक्शन फिक्स कर TO बुक देना
  • 7 दिन के बाद PR लगाना
  • रेलवे क्वार्टर का निर्माण होना
  • कॉलोनी की साफ सफाई निरंतर होना
  • सेटिंग माइलेज, ड्यूटी के हिसाब से एक्चुअल माइलेज देना
  • जॉइनिंग के बाद HRA मिलना शुरू होना
  • पीने के पानी का शुद्ध व्यवस्था होना
  • रनिंग रूम में खाने की उत्तम क्वालिटी होना
  • रनिंग स्टाफ को 10 घंटे में रिलीफ करना
  • पुराने वर्किंग सिस्टम के हिसाब से EOL को चालू करना
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...