Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे बोर्ड ने कहा – पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग में विलंब क्यों, लंबित मामलों को निपटाने का आदेश
    रेलहंट स्पेशल

    रेलवे बोर्ड ने कहा – पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग में विलंब क्यों, लंबित मामलों को निपटाने का आदेश

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 25, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • एचआरएमएस की डिजिटलीकरण प्रणाली के बाद लंबे समय तक लटकाने का कारण भी बताने का निर्देश 

    NEW DELHI . रेलवे बोर्ड ने एक बार फिर से स्पष्ट किया है कि पति-पत्नी की पोस्टिंग (posting of husband and wife at one place) को एक स्टेशन पर करने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाये जाये और इसे लेकर आये लंबित मामलों को जल्द से जल्द निस्पादित किया जाये. बोर्ड के नये आदेश के बाद अफसरशाही के पेंच में फंसे जीवन साथियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है जो ट्रांसफर का आवेदन देकर अधिकारियों के कार्यालयों की दौड़ लगा रहे है.

    इसे लेकर रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने जोनल रेलवे को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारियों के उनके जीवनसाथी के स्टेशन या पोस्टिंग स्थान पर स्थानांतरण के लंबित आवेदनों का निपटान शीघ्रता से किया जाये. पहले ही केंद्र सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि नौकरी करने वाले पति-पत्नी की एक साथ तैनाती नहीं होने पर काम और परिवार दोनों प्रभावित होते हैं.

    रेलवे बाेर्ड ने जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि एचआरएमएस की डिजिटलीकरण प्रणाली के बाद ऐसे अनुरोध को लंबे समय तक लटकाने का कोई मामला नहीं बनता है. 17 अगस्त को 15 जोन के सभी  प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारियों को भेजे पत्र में यह बताया गया है कि रेलवे कर्मचारियों और यूनियनों के अनुरोध के बाद भी पति या पत्नी के ग्राउंड ट्रांसफर अनुरोधों में देरी की जा रही है.

    रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों को विलंब के कारणों को भी चिह्नित करने का आदेश दिया है. कहा कि अगर ऐसे मामलों में विलंब हो रहा है ताे इसकी जानकारी भी कारणों के साथ दी जानी चाहिए. रेलवे बोर्ट ने पिछले साल 20 अगस्त को इसी तरह का आदेश जारी कर पति और पत्नी के आधार पर स्थानांतरण के अनुरोधों के निपटान से संबंधित जानकारी मांगी थी. यह पता चलने के बाद कि पति-पत्नी के बीच जमीन हस्तांतरण के कई अनुरोध लंबित हैं, इसने पिछले साल छह सितंबर को जोनों को सभी मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया.

    यहां यह बताना हो कि 2 मार्च 2010 में, रेल मंत्रालय ने केंद्र सरकार की नौकरियों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पति और पत्नी को एक ही स्टेशन पर तैनात करने की अपनी नीति में राहत दी थी. बोर्ड ने अपने निर्देश को यही बात दोहरायी है और जोनों से सभी नए और पुराने लंबित मामलों को सलटाने को कहा है.
    posting of husband and wife at one place railway board
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleLUCKNOW : उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल की कार व चालक पर RPF ने किया रेलवे एक्ट का केस
    Next Article रायपुर डीआरएम सभागार में यात्री सुविधाओं और योजनाओं पर घंटों हुआ मंथन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group