Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

Bilaspur : रेलवे कर्मी ने न्यूड Video बना छह सालों तक किया बलात्कार, फिर पति को भेज दिया वीडियो

BILASPUR. बिलासपुर में स्कूली छात्रा के साथ छह साल तक दुष्कर्म करने वाले रेलकर्मी अनुराग शेखर सिन्हा की तलाश पुलिस कर रही है. आरेाप है कि ट्यूशन पढ़ाने के बहाने घर में बुलाकर को नशीला पदार्थ पिलाकर उसने छात्रा से दुष्कर्म किया. इस तरह वह छह साल तक ब्लैकमेल कर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. छात्रा की शादी हो गई, तब उसे मिलने के लिए बुलाया और पति को वीडियो कॉल कर पत्नी को कपड़े उतरवाकर दिखा दिया. इस घटना के बाद पति ने भी युवती को छोड़ दिया. एक साल बाद युवती की शिकायत तोरवा थाना पुलिस ने दर्ज कर आरोपी रेलकर्मी की तलाश शुरू कर दी है. आरेापी फरार है.

आरोपी रेलकर्मी अनुराग शेखर सिन्हा

तोरवा क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि यह घटना उसके साथ तब घटी जब वह 14 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी. सफेद खदान निवासी रेलवे कर्मचारी अनुराग शेखर सिन्हा उसके यहां ट्यूशन पढ़ाता था. साल 2016 में उसने नोट्स देने बनाने के बहाने उसे घर बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया. उसने मोबाइल पर न्यूड वीडियो बना ली और उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका छह साल तक शोषण करता रहा.

पीड़िता का आरोप है कि वह बालिग हो गयी और माता-पिता ने उसकी शादी करा दी. इसके बाद भी अनुराग शेखर सिन्हा ने उसका पीछा नहीं छोड़ और ब्लैकमेल कर उससे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता रहा. वह बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. शादी के एक साल बाद अनुराग ने उसे अकेले मिलने के लिए बुलाया. उसके कपड़े उतरवा कर पति को वीडियो कॉल कर दिया. न्यूड वीडियो भी पति को भेज दिया. जिसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया और वह मायके में रह रही है.

दिलचस्प बात यह है कि पीड़िता थाना शिकायत करने गयी तो उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गयी. इस तरह पीड़िता एक साल तक दौड़ती रही. एक साल बाद उसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची तब घटना पर संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है. अब पुलिस आरोपी रेलकर्मी अनुराग शेखर सिन्हा की तलाश कर रही है. वह फरार है. जांच अधिकारी टीआई कमला पुसाम के अनुसार विवाहिता युवती के बयान पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है. आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएगी.

किसी भी खबर में सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप अपनी प्रतिक्रिया अथवा सूचना/खबरें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 9905460502 पर भेज सकते हैं. 

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें : RAILHUNT

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...