Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

खड़गपुर : गार्ड को बंधक बना मालगाड़ी की दिशा बदलने की जिद करने वाला गिरफ्तार, गार्ड सम्मानित

गार्ड को सम्मानित करते डीआरएम हाशमी

Kharagpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन में रविवार की मालगाड़ी के ब्रेक में चाकू लेकर एक व्यक्ति घुस आया. उसने गार्ड को बंधक बनाकर मालगाड़ी को विपरीत दिशा में ले जाने की जिद की. हालांकि गार्ड जनक साहू ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ अपनी जान बचायी बल्कि अपराधी को आरपीएफ और जीआरपी को सौंपने में भी कामयाब रहे. युवक गार्ड को बंधक बनाकर मालगाड़ी को जबरन विपरीत दिशा में हावड़ा होते हुए असम ले जाने की जिद कर रहा था. बड़ी मुश्किल से उसे दबोचा जा सका.

खड़गपुर डीआरएम एमएस. हाशमी ने ब्रेक वैन में अप्रिय घटना को टालने वाले ट्रेन मैनेजर (गार्ड), जनक साहू को सोमवार को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि हालांकि गार्ड जनक साहू को जीवन के लिए खतरनाक स्थिति का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी शांति नहीं खोई और सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए चतुराई से स्थिति को संभाला.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...