Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सीबीआई ने झारसुगुड़ा के रेलवे पार्सल क्लर्क गुंजन को 3500 रुपये घूस लेते पकड़ा
    रेलहंट स्पेशल

    सीबीआई ने झारसुगुड़ा के रेलवे पार्सल क्लर्क गुंजन को 3500 रुपये घूस लेते पकड़ा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 25, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • लांग सर्विस अपसेंट में बर्खास्त गुंजन कुमार की रेलवे सेवा में वापसी की चल रही है विजिलेंस जांच
    • चक्रधरपुर डिवीजन के लोडिंग सेक्शन से शुरू हुआ विवाद, विजिलेंस केस से सीबीआई तक पहुंचा 

    JHARSUGUDA. सीबीआई की भुवनेश्वर से आयी टीम ने 23 मार्च 2023 शनिवार की दोपहर झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर पार्सल क्लर्क गुंजन कुमार पटेल को 35 सौ रुपये घूस लेते दबोच लिया है. उनके खिलाफ चौकीपाड़ा निवासी पान-मसाला सप्लायर कैलाश साह ने 22 मार्च को शिकायत दर्ज करायी थी. इसमें यह बताया गया था कि झारसुगुड़ा का पार्सल कर्मचारी गुंजन कुमार पटेल उनसे 3,500 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं.

    गुंजन कुमार पटेल

    यह राशि कैलाश साह के पान मसाला युक्त 60 बैग की डिलीवरी/बुकिंग के लिए मांगी गयी थी. पान मसाला कारोबारी ने बताया था कि उसके पास पान मसाला की 60 बोरी थी. जो कोटा से झारसुगुड़ा आयी थी. उसमें से 35 बैग आगे भेजा जाना था. इसे लेकर 21.03.2023 को वह पार्सल कार्यालय गये और गुंजन कुमार से मिले. गुंजन कुमार पटेल ने दोनों केस में 1,000 और 1,200 खर्च बताकर 3,500 रुपये की डिमांड की. शिकायतकर्ता का आरोप था कि गुंजन ने रिश्वत के पैसे दिए बिना कोई बुकिंग नहीं करने की बात कही.

    इस शिकायत पर सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए 3,540 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गुंजन कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में जांच सीबीआई इंस्पेक्टर एके नंदा को सौंपी गयी है. हालांकि रेलवे सूत्रों की माने तो झारसुगुड़ा पार्सल में सीपीएस की भूमिका सवालों में रही है. वहीं सीबीआई के निशाने पर थे लेकिन ऐन समय में गुंजन जाल में फंस गया.

    सीबीआई रेड के बाद पार्सल कार्यालय में सन्नाटा

    यहां यह बताना जरूरी होगा कि गुंजन कुमार पटेल को लांग सर्विस अपसेंट में रेलवे की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. हालांकि बाद रेलवे अधिकारियों के सहयोग से उसकी रेलवे सेवा में बीते साल ही वापसी हुई है. उसकी सेवा में बहाली में अहम भूमिका निभाने वाले तत्कालीन सीनियर डीसीएम ने उसकी पोस्टिंग चक्रधरपुर के मलाईदार माने जाने वाले डीपीएस सेक्शन में कर दी और यहीं से उसके विपत्ति के दिन शुरू हो गये. इस सेक्शन में पहले से गुंजन पदस्थापित रह चुका था और उसे यहां मिट्टी से होने वाली अघोषित कमाई की पूरी जानकारी थी.

    चक्रधरपुर के लोडिंग सेक्शन का खेल पढ़े : बड़ाजामदा : किसकी साजिश का शिकार हुआ हेड बुकिंग क्लर्क राजीव कुमार 

    यहां उसका सामना रेलवे में 2007 में नोवामुंडी से ज्वाइनिंग के बाद से ही सेक्शन में 16 साल से जमे विक्रांत-विनोद की जोड़ी से हो गयी. एक म्यान में जैसे दो तलवार नहीं रह सकते, वहीं यहां भी हुआ. यह टकराव जब डिवीजन के आला अधिकारियों की परेशानी का कारण बनने लगा तो गुंजन को वहां से झारसुगुड़ा भेज दिया गया. कारण लगातार 16 साल से सबसे मलाईदार सेक्शन में रहने के कारण मंडल वाणिज्य विभाग, परिचालन विभाग, वित्त व विजिलेंस के अफसरों तक ऊंची पैठ के कारण विक्रांत-विनोद की इच्छा को टाल पाना यहां के अधिकारियों के लिए आसान नहीं था.

    रेलवे बोर्ड और रेल प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों की नैतिकता और शुचिता के साथ ही विजिलेंस एवं सीवीसी के तमाम दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर खुद ही भ्रष्टाचार और जोड़तोड़ को कैसे बढ़ावा दिया जाता है, इससे बड़ा उदाहरण चक्रधरपुर रेलमंडल वाणिज्य विभाग के अलावा शायद ही कोई दूसरा मिलेगा. विक्रांत-विनोद की सेक्शन में मौजूदगी इसका बड़ा उदाहरण है. डिवीजन में 4600 ग्रेड पे वाले वरिष्ठों की वरीयता को नजरअंदाज कर गुड्स क्लर्क श्रेणी के कनिष्ठ कर्मचारियों (ग्रेड पे 2600) को सेक्शन का इंचार्ज बनाकर यहां रखा गया है. यह रेलवे बाेर्ड के (पत्र सं. 2018/वी-1/सीवीसी/5/1, दि. 30.11.2018) का सीधा उल्लंघन है.

    #SER_CKP_JSG से #CBI ने पार्सल क्लर्क गुंजन कुमार पटेल को पार्सल हैंडलिंग के नाम पर 3500 रुपये घूस लेते पकड़ा, निशाने पर थे #CPS, चक्रधरपुर रेलमंडल के सभी स्टेशनों पर हाल तो यही है बस #CBI का इंतजार है. @DRMCKP @GMSERAILWAY @ccmserkol pic.twitter.com/Sdznaxq2Ow

    — Railhunt (@railhunt) March 26, 2023

    हालांकि विक्रांत-विनोद की टीम से गुंजन का टकराव यही खत्म नहीं हुआ. रेलवे सेवा में जिस सर्टिफिकेट पर उसकी वापसी हुई उसी को चुनौती देकर गुप्त रिपोर्ट रेलवे जोनल विजिलेंस में भेजी गयी. जांच शुरू हुई और गुंजन इसमें धीरे-धीरे उलझने लगा. हालांकि इस जांच की आंच में सीआई शंकर झा और आला अधिकारी भी आ रहे थे लेकिन विभागीय दबाव और धमक ने इसे सीआई तक सीमित कर दिया है. देर सबेर  गुंजन की रेलवे सेवा में वापसी के लिए आधार बने मेडिकल सर्टिफिकेट को वेरिफाई करने वाले सीआई पर कार्रवाई की गाज गिरनी तय है.

    तबादलों में मनमानी, रोस्टर पालन नहीं: कहीं भष्मासुर न बन जाये कमजोर कड़ी माने जाने वाले ओपी यादव

    चक्रधरपुर रेलमंडल के लोडिंग सेक्शन बड़बिल-बड़ाजामदा में सीआई की पोस्टिंग भी बड़े पैरवी का आधार पर होती है जहां ड्यूटी रोस्टर का पालन कभी नहीं किया गया. यहां ड्यूटी सीआई की मनमानी और जुबान पर चलती है. सेक्शन में आला अधिकारियों से लेकर विजिलेंस को मैनेज करने का काम विक्रांत व विनोद का होता है. यह क्रम बीते 15 साल से अनवरत चल रहा. कोई भी सीनियर डीसीएम आ जाये इस जोड़ी को नहीं तोड़ पाया.

    सीबीआई की प्राथमिकी यहां देखें 

    CBI CBI caught Jharsuguda railway parcel clerk taking bribe of Rs 3500 CBI caught railway clerk ckp division RAILWAY PARCEL CLERK SER
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी जवान की मौत
    Next Article झांसी में रेलवे ऑफिसर्स एसोसिएशन ने एनसीआरएमयू की सभी बैठकों का किया बहिष्कार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group