Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

SER : दीपक कुमार झा ने संभाला प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक का प्रभार

KOLKATTA : दीपक कुमार झा ने दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले वह कार्यकारी निदेशक, यातायात परिवहन (इस्पात)/रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली थे. वह 1990 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) बैच के अधिकारी हैं.

श्री झा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए (इतिहास) में किया है. उन्हें ट्रेन संचालन के विभिन्न पहलुओं का व्यापक ज्ञान और अनुभव है. वह इससे पहले मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, मुख्य माल परिवहन प्रबंधक और मुख्य परिवहन योजना प्रबंधक, पूर्व तट रेलवे, भुवनेश्वर, मुख्य माल परिवहन प्रबंधक, पूर्वी रेलवे, कोलकाता, मंडल रेल प्रबंधक, अहमदाबाद, पश्चिम रेलवे, मुंबई, ईडीटीटी (एस)/रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली आदि में सेवा दे चुके हैं.

श्री झा ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है. उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया में प्रबंधन में प्रशिक्षण और मिलान (इटली) में नेतृत्व प्रशिक्षण प्राप्त किया है. वह खेल और सामाजिक कल्याण गतिविधियों में गहरी रुचि रखते हैं. 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...