Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Rajkharsawan : ऑन ड्यूटी लोको पायलट एवं सहायक पायलट की मौत, पीड़ादायक… हृदय विदारक घटना… !
    अभिमत

    Rajkharsawan : ऑन ड्यूटी लोको पायलट एवं सहायक पायलट की मौत, पीड़ादायक… हृदय विदारक घटना… !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 19, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    लोको पायलट डी.के.सहाना (53)और सहायक लोको पायलट मो.अफसार आलम (36) को भावभीनी श्रद्धांजलि
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    INDIAN RAILWAY :  कभी-कभी अपने काम के प्रति अत्यधिक समर्पण, अति दक्षता प्रदर्शन और जल्दीबाजी के चक्कर में गंभीर मुसिबत को न्योता दे बैठते हैं. अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की अनदेखी हो जाती है. फलत: अनायास ही बहुत बड़ी विपत्ति का सामना हो जाता है और जानलेवा दुर्घटना घटित हो जाती है.

    दिनांक 18 व 19 नवम्बर 2022 की मध्यरात्रि 12.15 बजे दक्षिण – पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) के चक्रधरपुर मंडल (Chakradharpur Division) अंतर्गत राजखरस्वां स्टेशन में जो कुछ हुआ वह दिल को झकझोर देने वाला था. कहने को तो यह दुर्घटना थी लेकिन इसने रेलवे की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिये है. लोको बदली करने के उपरांत लोको सह गाड़ी की ज़रूरी परीक्षण व निरीक्षण करने के दौरान अप और डाउन मेन लाइनों के मध्य यह घटना हुई. अपने काम में मग्न लोको पायलट (Loco Pilot) को अप मेन लाइन से 125 कि.मी.प्रति घंटा की तीव्र गति से आती हावड़ा – मुम्बई मेल (12810) की भनक नहीं लगी थी. अनहोनी को सम्मुख देख सहायक लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) उन्हें बचाने के लिए लपके थे. मगर अफसोस की बात है कि पलक झपकते ही दोनों इसकी चपेट में आ गए. जिससे तत्क्षण ही दोनों की मौत हो गई. हालांकि सुपरफास्ट एक्सप्रेस के चालक ने उन्हें देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगा कर अपनी गाड़ी को रोकने का भरसक प्रयास किया. रात के समय मानव दृश्यता सीमा के अंदर इतनी रफ्तार की गाड़ी को रोकना कदाचित संभव नहीं है. दोनों को ठोकर मारने के बाद आगे कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी रुकी. इस प्रकार इस हृदय विदारक घटना को चाहकर भी टालना संभव नहीं हुआ.

    दिवंगत लोको पायलट डी.के.सहाना (53)और दिवंगत सहायक लोको पायलट मो.अफसार आलम (36) दोनों चक्रधरपुर क्रू लॉबी के कर्मचारी थे और वहीं से मालगाड़ी चलाकर रात्रि के 10 बजे राजखरसवां स्टेशन पहुंचे थे. यहां उनकी गाड़ी को डाउन मेन लाइन में ली गयी थी तथा उन्हें अन्य अप मालगाड़ी के इंजन के साथ अदला-बदली करने का आदेश मिला था.उसी क्रम में यह हादसा हुआ.

    रनिंग स्टाफ को विभाग की ओर से अक्सर सुरक्षा को ध्यान में रखने और कड़ाई से पालन करने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाते हैं. समय -समय पर सेफ्टी सेमिनार भी आयोजित किए जाते हैं. लेकिन मेरे विचार से रेलगाड़ी परिचालन से सीधा संबंध रखने वालों जैसे सेक्सन कंट्रोलर,स्टेशन मास्टर, यार्ड मास्टर,शंटिंग स्टाफ आदि को रनिंग स्टाफ से कहीं अधिक सुरक्षा सतर्कता की जानकारी जरूरी है. ये जितने अधिक सेफ्टी के प्रति जागरूक रहेंगे,उतने अधिक रनिंग स्टाफ खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. जिससे अनहोनी की सम्भावना घटेगी. क्योंकि रनिंग स्टाफ ऑपरेटिंग स्टाफ के इशारे से चलने वाले खिलौने मात्र हैं. रिमोट कंट्रोल उनके हाथ में रहता है.

    अतः रनिंग स्टाफ के साथ -साथ उपरोक्त ऑपरेटिंग स्टाफ के लिए भी ऐसे सेमिनार की बहुत आवश्यकता है. इसके अलावे रनिंग स्टाफ के कार्यक्षेत्र में होने वाली समस्याओं को जानने, परखने और समाधान करने के लिए विशेष सेमिनार किया जाना चाहिए. समस्या समाधान शिविर का आयोजन एक कारगर कदम साबित हो सकता है. उदाहरण स्वरूप कभी -कभी मालगाड़ियों को स्टेशनों के बाहर घंटों खड़ी करके रखी जाती है. शरारती तत्वों या अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का शिकार होने या गाड़ी में छेड़छाड़ होने का डर रहता है.

    दूसरा उदाहरण है – असुरक्षित व अनुचित लाइनों में एवं विषम परिस्थिति में पूरी गाड़ी का निरीक्षण काम (GDR) करना काफी खतरनाक है. गम्हारिया स्टेशन की लाइन संख्या 8 की उत्तरी ओर गाड़ी की जांच करना मुश्किल काम है. साथ ही गम्हारिया के यू एम एल एस(UMLS) में अक्सर गाड़ी के दोनों तरफ से माल हटाए बिना ही गाड़ी निरीक्षण का आदेश दिया जाता है. यह जानलेवा साबित हो सकता है. साथ ही सही ढंग से निरीक्षण संभव नहीं है. क्योंकि निजी डम्पर्स तीव्र गति से माल हटाने में व्यस्त रहते हैं. इस तरह की समस्याओं के निराकरण हेतु सेमिनार किया जाए तो रेलवे एवं रेल कर्मचारियों का हित होगा.

    यूं तो रनिंग स्टाफ स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग और सचेत रहते हैं. लेकिन विभाग द्वारा तय किए गए न्यूनतम समयावधि में अपने कार्य को पूर्ण करने का दबाव रहता है. साथ ही इनके कार्य की प्रकृति के आधार पर ये अन्य कई विभागों से संबद्ध रहते हैं. इसलिए इनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही ज्यादा रहती है. जिससे इनका ध्यान अपने कार्य पर केंद्रित हो जाता है. साथ ही यह काम अगर खतरनाक जगहों में करना पड़े, जैसे मेन लाइन में या घास-फूस व झाड़ी युक्त जगहों में या ऊबड़ -खाबड़ जगहों में ,तो यह काम बेहद जोखिम भरा हो जाता है.

    हालांकि लोको पायलट व सहायक लोको पायलट की ड्यूटी सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों से कम नहीं है.सतर्क रहने के बावजूद भी कब क्या अनहोनी हो जाएगी कहना कठिन है.पल भर में मौत दस्तक दे जाती है. सैनिकों की तरह ही इनकी ड्यूटी का कोई समय निर्धारित नहीं रहता है. विभाग की आवश्यकता के अनुसार ड्यूटी हेतु आदेश प्रेषित किया जाता है. कब काम पर जाना है और कब मुख्यालय लौट आना है,यह तय नहीं रहता है. दिन हो या रात, सर्दी- गर्मी – बारिश हो या फिर पर्व -त्योहार हो,ये हमेशा ड्यूटी के लिए तैयार रहते हैं. अतः मैं इन्हें देश के सैनिक से कम नहीं मानता हूं. फलस्वरूप इनकी मौत साधारण मौत नहीं है. बल्कि ड्यूटी के वक्त इन दोनों की हुई मृत्यु को शहीद की संज्ञा देता हूं. खासकर सहायक लोको पायलट ने अपने सहकर्मी लोको पायलट की जान को बचाने के लिए जांबाज सैनिक की भांति प्राणाहुति दे डाली. नि:संदह यह काम एक मरणोपरांत शौर्य चक्र के हकदार जैसा काम है. अतः ये वीर गति प्राप्त करके अमर हो गए.

    इन दोनों की इस तरह से हुई दर्दनाक मौत से पूरा रनिंग परिवार बेहद मर्माहत और क्षोभ में हैं. चक्रधरपुर रेल मंडल कर्मियों व परिवारों के अलावे चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई है. आइए,उन दोनों की दिवंगत आत्माओं की चिर शांति हेतु तथा शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं.

    विनम्र श्रद्धांजलि!🙏🏽💐💐💐

    कार्यक्षेत्र में सजग रहें, सचेत रहें एवं सावधान रहें!

    ( चक्रधरपुर रेलमंडल के लोको पायलटों से रेलहंट के संवाददाता सुगम  कुमार सिंह की बातचीत पर आधारित टिप्पणी है. लोको पायलटों के अनुरोध पर उनके नाम व पहचान का खुलासा नहीं किया जा रहा है. )

    #RajkharsawanStation  #ChakradharpurDivision @SouthEastRailway #DeathOnDuty #locoPilot #RailwayAccident

    CHAKRADHARPUR DIVISION Death of on duty loco pilot and assistant pilot Rajkharsawan station South-East Railway
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleभारतीय रेल को मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस संचार व्यवस्था, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में होगा सुधार : श्रीमती अरूणा सिंह
    Next Article ’भारत जोड़ो’ यात्रा : जाना किधर है ? मंजिल कहां है ??
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    गपशप

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

    September 26, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

    September 24, 2026
    Latest Posts

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group