JAMSHEDPUR. 24 घंटे से चली आ रही जद्दोजहद के बाद रविवार 25 सितंबर 2022 की सुबह 7.10 बजे आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा आहूत रेल रोको आंदोलन छठे दिन खत्म हो गया. कुड़मी नेता आद्रा रेल मंडल के कुसतौर में सुबह 7.10 बजे रेलवे ट्रैक से हट गये. इस तरह टाटा-पुरुलिया के बीच रेल परिचालन बहाल कर दिया गया. रेलवे ने कुसतौर से खड़गपुर के लिए 08015 मेमू ट्रेन को पहले रवाना किया. उधर दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने भी आंदोलन खत्म होने की पुष्टि करते हुए रवाना की जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी की है.

वहीं दूसरी ओर खड़गपुर डिवीजन के खेलामुशली में भी सुबह सात बजे आंदोलकारी रेलवे ट्रैक से उठ गये. कुसतौर में कुड़मी नेता अजीत महतो की अगुवाई में रेल रोको आंदोलन चलाया जा रहा था. दोनों स्टेशनों में आंदोलनकारियों द्वारा आंदोलन समाप्त करने और ट्रेन परिचालन शुरू होने की जानकारी रेलवे ने जारी की है.
चक्रधरपुर रेलवे मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक मनीष पाठक ने भी जारी बयान में रेल परिचालन शुरू होने की जानकारी दी है. कुड़मी आंदोलन खत्म होने के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने में जुट गया है. 20 सितम्बर की सुबह पांच बजे कुड़मी नेताओं ने समाज को एसटी का दर्जा देने की मांग पर रेल ट्रैक जाम कर दिया था. उसके बाद हावड़ा-टाटा रेल मार्ग और पुरुलिया रेल खंड में परिचालन ठप हो गया था. रेल यातायात प्रभावित होने से 20 लाख से अधिक यात्री परेशान हुए. रेलवे को भी इस आंदोलन से खास नुकसान पहुंचा है.
हालांकि शनिवार की दोपहर रेल परिचालन शुरू को लेकर कुड़मी आंदेालन से जुड़े नेताओं ने सहमति जता दी थी लेकिन नेता अपने अन्य समर्थकों में यह विश्वास जगा पाने में विफल रहे लिहाजा आंदोलन औपचारित रूप से खत्म नहीं हो सका था. इससे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई थी. अंततः रविवार की सुबह करीब सात बजे आंदोलनकारियों ने सरकार की शर्त मान ली. जिसके बाद करीब 122 घंटे बाद पश्चिम बंगाल के टाटा-पुरुलिया और खड़गपुर-टाटा के बीच रेल परिचालन शुरू हो सका.
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026



















































































