Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

सीसीटीवी से शताब्दी, राजधानी और दुरंतो के यात्रियों की होगी सुरक्षा

  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाया अहम कदम
  • इसके लिए 3000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं

नई दिल्ली .शताब्दी, राजधानी और दुरंतो ट्रेनों के सभी डिब्बों में जल्द ही चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. रेलवे के एक अधिकारी ने आज बताया कि 23 जोड़ी राजधानी, 26 जोड़ी शताब्दी और 18 जोड़ी दुरंतो ट्रेनों में यह सुविधा होगी.

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने मीडिया को बताया, ‘‘सभी राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इनमें से एक-एक सीसीटीवी कैमरे दो प्रवेश द्वारों पर और दो गैलरी में लगाए जाएंगे.’’
अधिकारी ने बताया कि साल 2018-19 के आम बजट में 11000 ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिये तकरीबन 3000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...