Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

नई पीढ़ी के लिए आदर्श हैं कामरेड स्व. स्वर्गीय इंद्रजीत गुप्ता व एनसी राय चौधरी 

  • दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के पूर्व अध्यक्ष/महासचिव की स्मृति में 40 यूनिट रक्तदान

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर

मुख्यधारा और ट्रेड यूनियन राजनीति में कॉमरेड स्वर्गीय इंद्रजीत गुप्ता व एनसी राय चौधरी नई पीढ़ी के आदर्श हैं . क्योंकि ऐतिहासिक रेल हड़ताल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ये दोनों नेता आजीवन सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करते रहे . नई पीढ़ी इनसे काफी कुछ सीख सकती है . इंद्रजीत गुप्ता वेलफेयर सोसाइटी की पहल पर खड़गपुर के गोलबाजार स्थित रवीन्द्र इंस्टीट्यूट में कामरेड एनसी रॉय चौधरी की मृत्यु वार्षिकी पर आयोजित रक्तदान शिविर में यह बात वक्ताओं ने कही.इस अवसर पर मेधावी छात्रों को नगद 2000 व पाठ सामग्री भेंट की गई .

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में एमएस हुसैन, विप्लव भट्ट, देवाशीष चौधरी , वासुदेव घोष, अतनु दास, प्रबीर गुप्ता, अयूब अली, वासुदेव बनर्जी, कृष्णा राव , अरूप भट, संजीव दास , खड़गपुर महकमा अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ उत्तम मांडी, असित कुमार पांजा तथा स्व एनसी रॉयचौधरी के परिवार के कई सदस्य मौजूद थे. प्रख्यात ट्रेड यूनियन नेता तथा दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और महासचिव स्वर्गीय एन. सी राय चौधरी की स्मृति में आयोजित इस शिविर में कुल 40 यूनिट रक्तदान हुआ. शिविर में अनायास ही दो दशक पूर्व की ट्रेड ट्रेड यूनियन राजनीति और तत्कालीन नेताओं की सादगीपूर्ण जीवन की चर्चा चल पड़ी . वहीं वर्तमान गतिविधियों की दशा और दिशा पर भी व्यापक मंथन हुआ .

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...