Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

खड़गपुर : एकता के आह्वान संग आरपीएफ जवानों ने निकाली बाइक रैली, लिया संकल्प

तारकेश कुमार ओझा ,खड़गपुर

भारतीय स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आरपीएफ जवानों की ओर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई . खड़गपुर स्टेशन से शुरू की गई रैली में शामिल जवानों ने संलग्न क्षेत्र की परिक्रमा की. दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण और बड़ी संख्या में आरपीएफ अधिकारियों की उपस्थिति में डीआरएम मनोरंजन प्रधान ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया .

यह रैली 14 जुलाई तक डिवीजन के सभी स्टेशनों पर पहुंच जाएगी और 15 जुलाई को मुख्यालय, गार्डेनरीच, कोलकाता पहुंचेगी. इसी तरह की रैलियां अन्य डिवीजनों से मुख्यालय पहुंचेगी. जबकि संयुक्त रूप से 17 जुलाई को इसे चंपारण ले जाया जाएगा. सभी क्षेत्रों से रैलियां 14 अगस्त को नई दिल्ली पहुंचेंगी. डिवीजन के आरपीएफ जवानों ने विगत 21 जून को भी एकता के लिए दौड़ लगाई थी. इसके अलावा वृक्षारोपण, जल सेवा, सफाई अभियान जैसे नियमित गतिविधियां भी चलाई जाती रही है.

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रही गतिविधियों के क्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, आईपीएम और पीपीएम पुरस्कार विजेताओं, सेवानिवृत्त आरपीएफ अधिकारियों और कर्मचारियों को इस कार्यक्रम के तहत सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की गई है .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...