Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

शंकराचार्य के सानिध्य में आकर चक्रधरपुर डीआरएम हुए अभिभूत, कहा – धन्य हुआ टाटानगर स्टेशन

आम लोगों के बीच जयकारे लगाते चक्रधरपुर डीआरएम विजय कुमार साहू

जमशेदपुर. चक्रधरपुर डीआरएम विजय कुमार साहू ने कहा कि रेलमंडल का सबसे बड़े स्टेशन टाटानगर की धरती गुरु के आगमन से धन्य हो गयी. मौका था जमशेदपुर के मानगो स्थित चंद्रावती नगर में हिंदू धर्म सभा के आयोजन का. इसमें गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की मौजूदगी से लोग अभिभूत थे. डीआरएम विजय कुमार साहू, सीनियर डीसीएम मनीष पाठक समेत अन्य रेलवे अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे.

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

डीआरएम विजय कुमार साहू ने आम लोगों की तरह शंकराचार्य के सामने उनके सानिध्य का लाभ उठाया और जयकारे भी लगाये. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह जनसेवा का कार्य हमेशा करते रहेंगे.

इससे पहले गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचे. शंकराचार्य के लिए राजधानी एक्सप्रेस को स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर लाया गया. जयकारे के बीच शंकराचार्य बाहर निकले. शंकराचार्य के आगमन को लेकर ट्रेन के साथ स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवानों की चौकसी थी. सौ से ज्यादा कार व बाइक के काफिले में श्रद्धालु स्वामी को सम्मेलन स्थल मानगो डिमना रोड शिव धाम चंद्रावती नगर ले जाया गया.

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...