Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » मेंस कांग्रेस को डैमेज करने वाले संगठन छोड़ दें, कानूनी लड़ाई हम लड़ लेंगे : शशि मिश्रा
    रेल यूनियन

    मेंस कांग्रेस को डैमेज करने वाले संगठन छोड़ दें, कानूनी लड़ाई हम लड़ लेंगे : शशि मिश्रा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 24, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • दीघा की वर्किंग कमेटी मीटिंग से महासचिव ने साधा विरोधियों पर निशाना, संगठन व रेलहित में काम करने का आह्वान

    तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर

    पश्चिम बंगाल के दीघा में आयोजित दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के महामसचिव शशि रंजन मिश्रा ने संगठन में दरार पैदा करने वालों को खरी-खरी सुनायी. समुद्र तट किनारे ली रॉय होटल में आयोजित मेंस कांग्रेस की वर्किंग कमेटी मीटिंग के पहले ही दिन शशि मिश्रा ने संगठन में अनुशासन को सर्वोपरी बताते हुए विरोधियों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि मेंस कांग्रेस को डैमेज करने वाले लोग संगठन छोड़ दे, उसने कानूनी लड़ाई हम लड़ लेंगे.

    युवा तुर्क नेता शशि मिश्रा ने इस बात पर चिंता जतायी व व्यंग कसा कि सेंट्रल ऑफिस बियरर का पद होल्ड करने वाले नेताओं के पास वर्किंग व सीओबी मीटिंग में आने का समय नहीं है लेकिन डेली अलीपुर कोर्ट जाने का समय मिल जाता है. मिश्रा ने मान्यता प्राप्त यूनियन के रूप में जिम्मेदारियों को चिह्नित करते हुए कहा कि वर्तमान में रेलकर्मियों को मुसीबत में मेंस कांग्रेस का चेहरा याद आता है और हमारी चिंता वर्तमान दौर में उन्हें सुरक्षित रखने की है.

    कोरोना काल के बाद ही स्थितियों का जिक्र करते हुए शशि मिश्रा ने कहा कि कोर्ट केस के कारण संगठन में कुछ क्रेसिस की स्थिति आयी है. लेकिन दिसंबर 2021 के बाद 15 दिनों में चार पीएनएम हेडक्वार्टर, खड़पगुर, रांची, चक्रधरपुर में किये गये. इसमें मेंस कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि रही कि रेलकर्मियों की समस्याओं से जुड़े एजेंडे को कोई डिवीजन व जोनल अधिकारी खारिज नहीं कर सका. हालांकि उन्होंने फंड का रोना रोकर उन्हें पूरा करने में असमर्थता जरूर जतायी.

    उन्होंने कहा कि रेलवे फिलहाल कास्ट कटिंग के एजेंडे पर चल रहा है, फंड की समस्या है फंड मिलते ही कर्मचरी हित में कई काम कराये जायेंगे. अनुशासन व एकता पर टीम को संदेश देते हुए महासचिव ने कहा कि अगर एसइआर में 50 ब्रांच ईमानदारी से कर्तव्य का निवारण करें तो कोई पदाधकिारी ऐसा नहीं जो मेंस कांग्रेस की बात खारिज कर सके. दीघा के आयोजन को मिश्रा ने एतिहासिक बताया और कहा कि 22 साल की मीटिंग में जब तीनों जोन एक थे तब भी ऐसा आयोजन उन्होंने नहीं देखा. इसके लिए खड़गपुर डिवीजन के दोनों ब्रांच जिन्होंने वर्किंग कमेटी मीटिंग की मेजबानी की, उन्हें बधाई दी.

    मार्च में होगा दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय कमेटी का चुनाव, सीकेपी डिवीजन लेगा जिम्मेदारी

    दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस कार्यकारी समिति बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय कमेटी का चुनाव मार्च में करा लिया जायेगा और यह दायित्व इस बार सीकेपी डिवीजन को सौंपा गया है. दो दिवसीय बैठक में रेलकर्मियों की समस्याओं व निदान को लेकर लगातार नेताओं ने मंथन किया. मीटिंग में एचआरए पर चर्चा हुई तो इस बात पर चिंता जतायी गयी कि फंड का अभाव बताकर रेलवे कई योजनाओं को बंद कर रहा है. केंद्रीय पदाधिकारियों के संगठन की मजबूती व रेलकर्मियों के हित में कार्य करने के आह्वान के साथ ही वर्किंग कमेटी मीटिंग का समापन हो गया.

    वर्किंग कमेटी मीटिंग में जोन की 50 शाखाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. डेलिगेट स्पेशल ट्रेन से मेंस कांग्रेस के नेता दीघा गये थे. बैठक में जोन के नेताओं के अलावा रांची, आद्रा, खड़गपुर, वर्कशॉप, गार्डेनरीच के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

    NFIR RAILWAY MESN CONGRESS SER WORKING COMMITTEE METTING DIGHA SERMC
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज : ट्रेनिंग व पोस्टिंग कर इंतजार कर रहे थे 64 अभ्यार्थी, रेलवे कर दी बहाली निरस्त, कैट जायेगी यूनियन
    Next Article कोटा में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी व डीआरएम के निरीक्षण बोगी में लगी आग, सभी ने भागकर बचायी जान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेल यूनियन

    रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

    September 30, 2026
    रेल यूनियन

    रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

    September 29, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group