Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » बांसपानी : बदले के तूफान में उजड़ गये 59 परिवार, ओड़िशा सरकार वसूल रही थी मालगुजारी
देश-दुनिया

बांसपानी : बदले के तूफान में उजड़ गये 59 परिवार, ओड़िशा सरकार वसूल रही थी मालगुजारी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 5, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  •  आरपीएफ जवान की मौत से बौखलाए रेलवे ने अवैध बस्तियों पर दौड़ाया बुलडोजर
  • उपद्रवी भाग गये या जेल भेज दिये गये, गेहूं में घुन की तरह पीस गये दर्जनों परिवार
  •  रेलवे की अवैध जमीन व धंधे पर दशकों से आबाद थे कोयला हाटिंग व भंज हाटिंग

बड़बिल से आनंद की रिपोर्ट 

बांसपानी स्टेशन पर हुए हमले में आरपीएफ के एक जवान शमशेर सिंह को खो देने के बाद आखिरकार रेल अधिकारियों की तंत्रा टूटी. 17 दिनों के तूफानी सन्नाटे के बाद रेलवे ने बदले का बुलडोजर चलाते हुए एक ही झटके में दशकों से रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से आबाद कोयला हाटिंग, पगला हाटिंग व भंज हाटिंग का नामों निशान मिटा दिया. इस तरह बदले की कार्रवाई में 59 परिवार गेहूं में घुन की तरह पीस गये जिनकी तीन पीढ़ियों ने यहां जीवन को आबाद देखा था. बस्तीवासियों का कहना है कि घटना के बाद उपद्रवी तो भाग गये लेकिन उन्हें निशाना बना लिया गया. दिलचस्प बात है कि रेलवे की जमीन पर बसी इन दो बस्तियों को पर्चा देकर बकायदा ओड़िशा सरकार मालगुजारी तक वसूल रही थी जिसके अधिकारी बुलडोजर चलने के समय कहीं नजर नहीं आये. इसे लेकर बस्ती के लोगों में आक्रोश था.

रेलवे की इस कार्रवाई के बाद बांसपानी स्टेशन पर बस्तीवासियों के हमले का पीछे का सच जानन-समझना जरूरी हो जाता है. बांसपानी में 12 अक्टूबर की रात मंगलवार को जो कुछ हुआ वह अप्रत्याशित नहीं था. भंज हाटिंग के लक्ष्मण पात्रो की सामान्य मौत को पिटाई का कारण बनाकर आरपीएफ के खिलाफ आक्रोश की साजिश उस बस्ती में रची गयी जो रेलवे की जमीन पर वर्षों से आबाद थी. इस कृत्य के लिए जितने जिम्मेदारी उस बस्ती के रहने वाले लोग थे उससे कहीं अधिक जिम्मेदार इन बस्तियों को बसाने, पालने-पोसने और आबाद करने वाले रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के वे अधिकारी व आरपीएफ के लोग भी थे जिन्होंने निहित स्वार्थ वश कभी इसे समस्या नहीं समझा.

बांसपानी में चार से अधिक बस्तियां रेलवे व टाटा स्टील की जमीन पर अवैध रूप से आबाद थी. इन बस्तियों में रहने वाले लोगों का जीवन रेलवे की मालढुलाई और यहां से होने चोरियां पर आश्रित था जो बिना रेलवे व आरपीएफ के लोगों की संलिप्तता के शायद संभव नहीं था. वषों से सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहा. बांसपानी में आनेवाले हर आरपीएफ प्रभारी पर बस्ती के अवैध धंधेबाज अघोषित दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है. इसके लिए यहां कई बार विवाद व घटनाएं होती रही. लेकिन इसे कभी किसी ने गंभीरता से नहीं लिया.

रेलवे के वैगनों से कोयला व ओर की चोरी के अवैध धंधे की सरगना गीता की सोच हमेशा से दबंगता दिखाने की रही ताकि उसके आगे आरपीएफ के लोग मौन रहे. इसी सनक व सोच का नतीजा थी कृष्णा पात्रो की सामान्य मौत के बाद रची गयी साजिश. इसमें निशाने पर थे आरपीएफ के प्रभारी प्रदीप कुमार और जवान. साजिश के तहत शव को स्टेशन पर लाकर आरपीएफ के खिलाफ आक्रोश को भड़काया गया. रेलवे संपत्ति को तहस-नहस किया गया. तोड़फोड़ की गयी और उस साजिश का शिकार बन गये आरपीएफ के वे निर्दोष जवान जिन्हें इसकी भनक तक नहीं थी. पिटाई में घायल जवान शमशेर सिंह की चार दिनों बाद इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गयी.

हालांकि 12 अक्टूबर की घटना के बाद चक्रधरपुर रेलमंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ओंकार सिंह ने बांसपानी के हालात को समझा और सटीक रणनीति के तहत इंजीनियरिंग विभाग को साथ लेकर यहां बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने की तैयारी की ताकि अवैध धंधेबाजों के मनोबल को तोड़ा जा सके. इसी रणनीति के तहत आनन-फानन में पहले 19 अक्टूबर को 7 दिनों के भीतर जमीन खाली करने की शॉट नोटिस दी गयी. इससे पहले की बस्तीवासी रेलवे की रणनीति का समझ पाते 26 अक्टूबर को एक और नोटिस जारी कर 48 घंटे का अंतिम समय देते हुए कड़ी सुरक्षा में अभियान चला दिया गया. इसका नतीजा रहा कि रेलवे की जमीन पर तीन पीढ़ियों से आबाद उस बस्ती का नामोनिशान मिटा दिया गया जहां आरपीएफ पर हमले की साजिश रची गयी. इस घटना की जिम्मेदारी से बस्ती के वे लोग मुंह नहीं मोड़ सकते जो यहां रची गयी साजिश के मूक गवाह बने रहे और अब आंसू बहां रहे हैं.

साजिश के शिकार

  • प्रदीप कुमार आरपीएफ सब इंस्पेक्टर
  • राजू रंजन कुमार
  • पीएन पासवान
  • शमशेर सिंह (शहीद)
  • पंकज कुमार
घायल आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार
बस्तीवासियों के हमले में शहीद जवान शमशेर सिंह

बांसपानी में रेलवे का खुफिया तंत्र हुआ फेल 

बांसपानी घटना में आरपीएफ पर जो हमला हुआ उसकी साजिश बस्ती में रची गयी लेकिन उसकी भनक तक रेलवे के खुफिया विंग को नहीं लगी. पूरा तंत्र फेल रहा. जानकारों का कहना है कि घटना जिस कोयला चोरी के मामले को लेकर शुरू हुआ है वह चक्रधरपुर रेल मंडल में पुराना केस है.

रेल मंडल के विभिन्न साइडिंग से आयरन ओर लोडिंग में सख्ती के बाद कोयला चोरी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इसमें आरपीएफ व रेलकर्मियों की भी मिलीभगत होती है. कोयला चोरी को लेकर ग्रामीण और रेल प्रशासन के बीच टकराव की आशंका भी जतायी जा रही थी. ऐसा माना जा रहा था कि कोयला चोरी को लेकर दो गुटों में झड़प भी हो सकती है लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. लगातार सुलग रहे मामलों को समझने में हुई चूक से आरपीएफ के खुफिया तंत्र की पोल खुल गयी है जिसके लिए रेलवे ने इंस्पेक्टर से लेकर जवानों तक की भारी-भरकम फौज तैयार कर रखी है.

रेलवे के अभियान पर बोले बस्ती के लोग 

Spread the love
Banspani RPF
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

आगरा कैंट स्टेशन विवाद : जांच में चार RPF कर्मी पाए गए दोषी, कार्रवाई की अनुशंसा के बीच वीडियो वायरल

September 5, 2026
Latest Posts

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group