Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में रहे आरपीएफ इंस्पेक्टर पुलिस पदक से सम्मानित

  • 2010 से 2019 तक एमडी भुटिया ने एसपीजी में दी थी उत्कृष्ट सेवा, प्रतिनियुक्ति पर एसपीजी में गए थे आरपीएफ इंस्पेक्टर

कोलकाता. विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में प्रतिनियुक्ति के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर मिंगम दोरजे भुटिया को एसपीजी की ओर से पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. जानकारी के अनुसार पूर्व रेलवे के हावड़ा डिवीजन अंतर्गत हावड़ा आरपीएफ के नार्थ पोस्ट में तैनाती से पहले आरपीएफ इंस्पेक्टर एमडी भुटिया को भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए वर्ष 2010 से 2019 तक प्रतिनियुक्ति पर एसपीजी में भेजा गया था.

इंस्पेक्टर को सम्मानित करते सीनियर डीएससी

सफलतापूर्वक कार्यकाल पूरा होने के बाद रेलवे बोर्ड ने इंस्पेक्टर भुटिया की तैनाती पूर्व रेलवे के हावड़ा डिवीजन में हावड़ा नार्थ पोस्ट पर बतौर कमांडर कर दी थी. उधर, प्रतिनियुक्ति के कार्यकाल के दौरान इंस्पेक्टर भुटिया की उत्कृष्ट सेवा को देखते हुए एसपीजी की ओर से पुलिस (स्पेशल ड्यूटी) पदक के लिए उनका चयन किया. एसपीजी की ओर से भेजे गए मेडल को रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्व रेलवे को भेज दिया गया.

बीते दिनों हावड़ा आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (कॉर्ड) अजय प्रकाश दुबे ने इंस्पेक्टर एमडी भुटिया को पुलिस पदक पहनाकर सम्मानित किया. एसपीजी की ओर से इंस्पेक्टर भुटिया को सम्मानित किए जाने पर आरपीएफ के गौरव में भी इजाफा हुआ है.

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...