Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

यूनियन के लिए समय नहीं दे पा रहे जोनल पदाधिकारी पद छोड़ें : दोस्तीदार

2018 के रेलवे यूनियन चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी मेंस तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस वर्ष 2018 में होने वाले रेलवे के मान्यता चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गयी है. कोलकाता स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में जोनल अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद काकोली घोष दोस्तीदार की मौजूदगी में महासचिव अशोक राय चौधरी व सभी मंडलों के पदाधिकारियों ने इस पर गहन मंथन किया.
काकोली घोष दोस्तीदार ने कहा कि जो मंडल पदाधिकारी या फिर जोनल पदाधिकारी यूनियन के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं या फिर काम नहीं कर पा रहे हैं, वे अपना पद छोड़ दें. जिससे कि नए लोगों को संगठन में काम करने का मौका मिले और संगठन भी मजबूत हो. बैठक में यूनियन व रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई. बैठक में संयुक्त महासचिव जहांगीर हक, कार्यकारी महासचिव तपन सरकार, एम देबू मजुमदार, नादू गांगुली, ए के दत्ता सहित बड़ी संख्य में जोनल एवं दपूरे के सभी मंडलों के पदाधिकारी मौजूद थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...