Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 19
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » गांव बसा नहीं लुटेरे पहले आ गए : नवीन कुमार
गपशप

गांव बसा नहीं लुटेरे पहले आ गए : नवीन कुमार

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 18, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिये जाने की रेलवे बोर्ड में हलचल
  • इंडियन रेलवे एस एंड टी मैंटेनरर्स युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने सहयोगियों से एकता का किया आहवान
  • रिस्क अलाउंस के समर्थन में 09.02.2019 को एक दिवसीय उपवास एवं काला दिवस मनाने की घोषणा

नई दिल्ली. गाँव बसा नहीं लुटेरे पहले आ गए, प्रस्तुत प्रकरण संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिये जाने से जुड़ा हुआ है. मामला कुछ ऐसा है कि संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिये जाने के लिए रेलवे बोर्ड में हलचल शुरू हो चुकी है परन्तु अभी तक इस संदर्भ में कोई घोषणा नहीं हुई है. फिर भी अभी से अलग-अलग संगठनों ने अपनी अपनी दावेदारी शुरू कर दी है जबकि संकेत एवं दूरसंचार विभाग को रिस्क अलाउंस दिये जाने के लिए सार्थक प्रयास मात्र एक और केवल एक संगठन इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स युनियन पुरज़ोर तरीके से हर मोर्चे पर आवाज़ उठाते हुए कर रही है. बावजूद इसके विभिन्न मान्यता प्राप्त युनियनों तथा ऐसोसिएशनों में मानों जैसे क्रेडिट लेने की होड़ सी लग गई है. इंडियन रेलवे एस एंड टी मैंटेनरर्स युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने सोशल मीडिया पर सहयोगियों से एकता का आहवान करते हएु अपनी बात कही हे.

नवीन कुमार ने कहा है कि सभी कर्मचारियों को भलीभांति ज्ञात है कि वर्षों से संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारी आजादी के बाद भी गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं तथा बिना नाईट ड्यूटी अलाउंस, बिना ओवर टाइम अलाउंस या बिना किसी अतिरिक्त भत्ते के वर्षों से बंधुआ मजदूर जैसी नौकरी करने को विवश हैं फिर भी किसी भी मान्यता प्राप्त युनियन या एसोसिएशन ने संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों की सुध नहीं ली. परन्तु साल 2016 में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए “इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स युनियन” (IRSTMU ) की स्थापना कर काम शुरू किया तथा पाँच बार पुराने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष श्री आश्वनी लोहानी जी से चक्रधरपुर, इंदौर, गांधीनगर, कोटा तथा बांदीकुई में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिये जाने के लिए मांग पत्र सौंपा इसके अलावा माननीय रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा जी से 13 अप्रैल, 2018 को मुलाकात कर संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिये जाने की मांग की.

02 जनवरी, 2019 को नव नियुक्त रेलवे अध्यक्ष वीके यादव से मुलाकात कर रिस्क अलाउंस दिये जाने के लिए ज्ञापन सौंपा ठीक. दूसरे ही दिन दिनांक 03 जनवरी, 2019 को रेल मंत्री पीयुष गोयल जी से संसद भवन में मुलाकात कर संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिये के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की. इतना ही नहीं इंडियन रेलवे एसएडंटी मैंटेनरर्स युनियन के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश तथा अध्यक्ष नवीन कुमार ने अध्यक्ष रेलवे बोर्ड तथा रेल मंत्री को संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिये जाने के लिए कई पत्र लिखें है. जिसमें दिनांक 27.11.2018 को रेलमंत्री जी के पर्सनल सेक्रेटरी मुरली जी के समक्ष लिखा पत्र मिल का पत्थर साबित हो रहा है.

जिसके उपर त्वरित कार्यवाही करते हुए नवनियुक्त माननीय AM (Signal) सर ने रेलवे बोर्ड ज्वाईन करते ही पहले दिन पहला पत्र सभी जोनों के PCSTE को लिखा तथा पिछले तीन सालों में रन ओवर हुए संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों की जानकारी मांगी. इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों के महाप्रबंधकों से पिछले तीन सालों में रन ओवर हुए संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों की जानकारी मांगी है.

इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स युनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न सांसदों तथा मंत्री जी को भी संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस तथा नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना के लिए ज्ञापन सौंपा है. जिसके बाद ग्रामीण विकास राज्य मंत्री तथा पाटलिपुत्रा के सांसद माननीय श्री राम कृपाल यादव जी, के द्वारा दिनांक 21.12.2018 को माननीय रेल मंत्री श्री पीयुष गोयल जी को पत्र लिखा एवं टेलिफोन पर बात कर S&T कर्मचारियों को रिक्स एलाउंस दिये जाने की मांग की. जिसके परिणामस्वरूप 21.12.2018 को ही रेलवे बोर्ड के Jt. Director (P&A) के द्वारा सभी जोनों के GM Sir को पत्र लिखा जिसका विषय “Grant of Risk Allowance to S&T staffs of Railways… reg.” दिया गया. पिछले तीन सालों में रन ओवर हुए S&T कर्मचारियों की जानकारी मांगी. इसके अलावा जमशेदपुर से सांसद विद्युत बरण महतो, नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, वाल्मीकि नगर के सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स युनियन की माँगों के समर्थन में रेलमंत्री जी को पत्र लिखकर संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिये जाने की मांग की है.

इसके अलावा इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स युनियन लगातार संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस तथा नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना के लिए खेड़ा जिले के सांसद देवू सिंह चौहान जी, समस्तीपुर के सांसद रामचन्द्र पासवान जी से लगातार संपर्क में है तथा उनसे हर प्रकार से मदद भी मिल रही है. नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स युनियन के पदाधिकारियों की मुलाकात रेलमंत्री से करवाई तो वहीं दो कदम आगे बढ़ हम संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों की आवाज़ को मजबूत करने के लिए खुद चल कर दिनांक 09.01.2019 को जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो रेलवे बोर्ड अध्यक्ष वीके यादव से मिले एवं संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस तथा नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना की माँग की. जिसके कारण सभी जोनों से दिनांक 10.01.2019 तक रिपोर्ट भेजने के लिए दबाव दिया गया.

साथियों इतना प्रयास करने वाली एक मात्र संस्था Indian Railways S&T Maintainers’ Union (IRSTMU) अकेली है परन्तु IRSTMU द्वारा किए जा रहे प्रयासों का श्रेय लेने की मानों होड़ सी लग गई है. अत: Indian Railways S&T Maintainers’ Union (IRSTMU) के सभी साथीगण से विनम्र निवेदन है कि जब तक हमें मंजिल मिल नहीं जाती अपनी लड़ाई को और मजबूत करना है तथा संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को उसका हक रिस्क अलाउंस दिये जाने तक अपना संघर्ष जारी रखना है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए तथा संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिये जाने के समर्थन में दिनांक 09.02.2019 को सभी संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारी एक दिवसीय उपवास एवं काला दिवस मनायेगें तथा स्व. संजय शर्मा जी के शहादत दिवस पर उनकी शहादत को तथा संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के अपमान को जाया नहीं जाने देंगे.

साथियों हम संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारी कभी भी उस काली रात को भूल नहीं सकते जिस दिन हमारे साथी स्व. संजय शर्मा जी के रन ओवर हो जाने के बाद उनकी डेड बॉडी के उपर से 19 ट्रेन पास कर प्रशासन ने हम संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को जानवरों से भी बदतर समझने का काम किया. अतः साथियों रिक्स एलाउंस की मांग को पूरा कराने के लिए अचार संहिता लागू होने से पहले सरकार पर दबाव बनाने के लिए एक दिवसीय उपवास एवं काला दिवस दिनांक 09 फरवरी, 2019 को सफल बनाना ही होगा.

Spread the love
Snt unioun
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

गपशप

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026
रेल यूनियन

UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा

September 12, 2026
रेल यूनियन

20 साल का ‘इंतजार’ खत्म, पर क्या दक्षिण पूर्व रेलवे में मेंस यूनियन का बिखराव रोक पाएंगे शिवगोपाल!

August 22, 2026
Latest Posts

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group