Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर चौथी बार हुआ पथराव, शीशे चकनाचूर

Ghaziabad. देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 22458) पर बुधवार को एक बार फिर से पथराव किया गया. घटना मेरठ से मोदीनगर की आन के दौरान स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर पहले घटी. पथराव से E1 और C4 कोच के शीशे टूट गये. हालांकि किसी को चोट नहीं लगी है.

यह ट्रेन मोदीनगर से सुबह करीब 11:00 बजे गुजरती है. बताया जाता है कि ट्रेन को पत्थरबाज लगातार निशाना बना रहे हैं. रेलवे सूत्रों के अनुसार देहरादून से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मोदीनगर क्षेत्र में पहले भी पत्थरबाजी हो चुकी है. यह चौथी बार है जब वंदे भारत एक्सप्रेस को इस इलाके में निशाना बनाया गया है.

इससे पहले 22 एवं 27 अक्टूबर और फिर 22 एवं 27 नवंबर को भी ट्रेन पर पत्थर फेंके गये थे. अक्टूबर माह में सीकरी कलां और सोना एंक्लेव कॉलोनी के पास पत्थरबाजी हुई थीं, जबकि नवंबर में हनुमानपुरी और श्रीनगर कॉलोनी के पास ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे. बताया जाता है कि पत्थरबाजी की हर बार  घटनाएं कुछ खास तारीखों पर हुई है.

रेल पुलिस भी इन घटनाओं को साजिश मानकर जांच कर रही है. गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, सभी चार घटनाएं दर्ज कर ली गई हैं और इनकी जांच जारी है. पुलिस और आरपीएफ की टीम ट्रैक के आस-पास लगातार पेट्रोलिंग कर रही. साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...