Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » भारतीयों का समय बचाने की योजना का हिस्सा है वंदे भारत ट्रेनें : नरेंद्र मोदी
रेलहंट स्पेशल

भारतीयों का समय बचाने की योजना का हिस्सा है वंदे भारत ट्रेनें : नरेंद्र मोदी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 24, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
नौ वंदे भारत को किया रवाना
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • पहले से चल रही है 25 वंदे भारत ट्रेनें, नयी 9 ट्रेनों के साथ यह संख्या बढ़कर हो गयी 34
  • सभी राज्यों की राजधानियों में आयोजित किये गये कार्यक्रम, मंत्री, व रेल अधिकारी रहे मौजूद 

Vande Bharat Express. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 24 सितंबर 2023 को 11 राज्यों से होकर चलने वाली 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानमंत्री ने सभी वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई.

नयी शुरू की गयी नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 11 राज्यों में चलेंगे. इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश में कनेक्टिविटी के विस्तार का ये अभूतपूर्व अवसर है. इंफ्रास्ट्रक्चर की स्पीड देश के 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से मेल खा रही है. आज का भारत यही चाहता है. पीएम ने कहा कि आज एक साथ 9 वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होना. इसका ही एक उदाहरण है. इस मौके पर विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें 11 राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अन्य आला-अधिकारी भी मौजूद रहे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत रेल राज्य मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल थे.

1.1 करोड़ लोगों ने किया सफर, पर्यटन बढ़ा 

पीएम मोदी ने कहा कि नई वंदे भारत ट्रेनें पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आरामदायक हैं. वंदे भारत का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. इस ट्रेन से अब तक 1.1 करोड़ लोग सफर कर चुके हैं. अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 25 वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा मिली है. इसमें अब 9 और वंदे भारत एक्सप्रेस जुड़ जाएंगी. जल्द ही देश के हर हिस्से तक वंदे भारत चलेगी. पीएम ने कहा कि कम से कम समय में अधिक दूरी तय करने वालों के लिए यह ट्रेन बेहतर है. कहा कि वंदे भारत ट्रेन से पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है. जिन जगहों तक वंदे भारत की सुविधा पहुंच रही है, वहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है.

कार्यक्रम शामिल रेलमंत्री व विभिन्न स्टेशनों पर आयोजन में शामिल लोग

भारतीयों का समय बचाने के लिए लाया वंदे भारत, आठ गुणा बढ़ा बजट 

इस मौके पर धानमंत्री ने चंद्र मिशन और महिला आरक्षण बिल पर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि नई लॉजिस्टिक पॉलिसी में भारतीयों का समय बचाना है. वंदे भारत ट्रेनें इसी भावना का हिस्सा है. भारतीय रेलवे देश के सबसे गरीब व्यक्ति की सहयात्री है. हमारे यहां एक दिन में जितने लोग ट्रेन से सफर करते हैं, उतना तो कई देशों की आबादी भी नहीं है. हमारी सरकार भारतीय रेलवे के कायाकल्प में जुटी है. प्रधानमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने रेल बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है. 2014 में भारत का रेल बजट जितना था, उसके मुकाबले इस साल आठ गुना ज्यादा बजट किया गया है. नई ट्रेन, नए रूट्स, नए स्टेशन पर लगातार काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में अभी भी कई सारे पुराने स्टेशन मौजूद हैं. इसलिए विकसित होते भारत को अब इन स्टेशन को भी विकसित करने की जरूरत है.

आज रवाना की गयी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची

  • उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
  • हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
  • विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
  • पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस
  • राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
Spread the love
Prime Minister Narendra Modi vande bharat express
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर : कभी पुलिसकर्मी तो कभी डॉक्टर बनकर बचायी लोगों जान, ऐसे TTE किये गये सम्मानित
Next Article सिग्नल और टेलीकाम विभाग के तकनीशियनों को मिलेंगे अत्याधुनिक टूल्स : ADSTE/रायबरेली
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group