Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » UJJAIN : इंदौर-बरेली एक्सप्रेस में उज्जैन के पास रेलकर्मी को मारा चाकू, एक पकड़ाया
    रेलहंट स्पेशल

    UJJAIN : इंदौर-बरेली एक्सप्रेस में उज्जैन के पास रेलकर्मी को मारा चाकू, एक पकड़ाया

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 22, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    UJJAIN. इंदौर से बरेली की ओर जा रही 14319 इंदौर बरेली एक्सप्रेस में गुरुवार 21 मार्च 2024 की शाम एस 5 कोच में बदमाशों ने रेलकर्मी कन्हैया को चाकू मार दिया. घटना ट्रेन के उज्जैन से रवाना होने के कुछ देर बाद 7.30 बजे की है. शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर घायल अवस्था में रेलकर्मी को उतार कर अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया गया है जबकि तीन फरार हो गये.

    बताया जाता है कि ट्रेन के उज्जैन से रवाना होने के बाद कोच एस 5 में एक युवक को गेट पर जबकि तीन युवकों को दो डब्बों को जोड़ने वाले बीच के हिस्से पर लगी लोहे की प्लेटों पर बैठा देखा था. रेलकर्मियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा तो मारपीट करने लगे. कैरेज कर्मी रियाजउद्दीन ने साथियों व पुलिस को सूचना दी. हालांकि आरपीएफ के आने से पहले ही कोच में ड्यूटी कर रहे रेलवे कर्मी कन्हैया को चारों युवकों ने चाकू मार दिया. बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाले चार लोग भोपाल के रहने वाले हैं और ट्रेनों में सामान बेचने का काम करते हैं.

    चलती ट्रेन में रेलवे स्टाफ ने जब उनसे स्लीपर कोच में बैठने की वजह और उनका परिचय पूछा, तो उन्होंने चाकूबाजी को अंजाम दिया. तीन आरोपी घटना के बाद पिंगलेश्वर के आसपास कूदकर फरार हो गए. अकरम अली को पकड़कर उज्जैन जीआरपी को सौंप दिया गया. चाकू लगने से घायल हुए रेलवे कर्मी कन्हैया के सहयोगी रियाउद्दीन सैफी ने बताया कि चाकू बाजी करने वाले आरोपी दो कोच को जोड़ने वाले हिस्से पर लगी लोहे की प्लेट पर बैठे थे. ऐसे आरोपी कोच के बीच की लोहे की प्लेट हटाकर चलती ट्रेन में प्रेशर पाइप को तोड़ देते हैं, इससे ऐसा लगता है, जैसा कोई बड़ा एक्सीडेंट हुआ हो. ऐसे में ट्रेन के पलटने व दुर्घटनाग्रस्त होने की भी संभावना रहती है. उनके इस बयान को शुजालपुर रेलवे पुलिस इस घटना से अलग बता रही है.

    पकड़े गए आरोपी अकरम से मीडिया कर्मियों ने जब शुजालपुर में पूछा कि बीते दिनों मालवा ट्रेन के कपलिंग खुलने की घटना में भी क्या आपके लोगों को हाथ था? तो उसने कहा कि मैंने नहीं खोला, जो फरार हुए उन्होंने खोला होगा. वहीं पुलिस की ओर से ट्रेन के कोच अलग करने जैसी घटनाओं में इस गिरोह की कोई भूमिका अभी सामने नहीं आना बताई गई है. आगे की जांच उज्जैन जीआरपी पुलिस कर रही है.

    रेलवे पुलिस बल के शुजालपुर चौकी में पदस्थ हरबान सिंह ने बताया कि एक आरोपी अकरम को पकड़ा गया है, उससे पूछताछ की जा रही है. घायल रेलवे कर्मी की स्थिति खतरे से बाहर है और उसे स्थानीय स्तर पर उपचार दिया जा रहा है.

    Stabbing in Indore-Bareilly Express Ujjain railway worker injured
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleROURKELA : आरपीएफ आईजी के आदेश को चुनौती दे रहे ‘गांधी’! अवैध वैंडरों की खड़ी कर दी ‘फौज’
    Next Article Vande Bharat : 26 मार्च से चलेगी लखनऊ – देहरादून वंदे भारत, शिड्यूल व किराया जारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group