Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Jodhpur Division : शील्ड विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

  • विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2025 में जीएम अमिताभ ने डीआरएम अनुरोध त्रिपाठी ने लिया शील्ड 

JODHPUR. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल को इस बार के रेलवे पुरस्कार में कुल आठ शील्ड मिले हैं. इस तरह उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में जोधपुर को प्रथम स्थान मिला है. शनिवार की सुबह मंडोर एक्सप्रेस के जोधपुर पहुंचे शील्ड विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्टेशन परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया.

इस अवसर पर मिठाई वितरण किया गया तथा रेल कर्मचारी संगठनों एवं स्टेशन स्टॉल संचालकों द्वारा भी अभिनंदन किया गया. मालूम हो कि जयपुर स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब, जगतपुरा में शुक्रवार को आयोजित विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ द्वारा जोधपुर मंडल को शील्ड प्रदान की गयी थी.

West Central Railway : रेलवे की चांदी का सिक्का निकला खोटा, रिटायर्ड कर्मचारियों के सम्मान में भी हो गया घोटाला!

समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में जोधपुर मंडल के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. समारोह के दौरान वर्ष 2025 में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जोधपुर मंडल के 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों की शील्ड संबंधित शाखाधिकारियों द्वारा प्राप्त की गई, जिनमें वाणिज्य शील्ड वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, सर्वश्रेष्ठ गति शक्ति यूनिट शील्ड मुख्य परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार व उप मुख्य अभियंता (गति शक्ति) प्रवेन्द्र सिंह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शील्ड वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य एवं कर्षण) महेंद्र कुमार मीणा, नीतीश कुमार व वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) मनोहर सिंह, यांत्रिक (कैरिज एवं वैगन) शील्ड वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता मेजर अमित स्वामी, सिग्नल एवं टेलीकॉम शील्ड मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता अनुपम कुमार और पर्यावरण एवं स्वच्छता शील्ड मुख्य कारखाना प्रबंधक, जोधपुर वर्कशॉप रवि मीणा को दी गई.

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ चार अमृत भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने किया रवाना

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...