Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ चार अमृत भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने किया रवाना
    बोर्ड/जोन

    देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ चार अमृत भारत ट्रेनों को पीएम मोदी ने किया रवाना

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 17, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    kolkata . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर संस्करण हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) मार्ग पर चलेगी. इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेनें न्यू जलपाईगुड़ी – नागरकोविल, न्यू जलपाईगुड़ी – तिरुच्चिराप्पल्लि, अलीपुरद्वार – एसएमवीटी बेंगलुरु, अलीपुरद्वार – मुंबई (पनवेल) चलेंगी.

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के बीच रेल संपर्क मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. मालदा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित छात्रों, रेलवे कर्मचारियों और चालकों से बातचीत की. विशेष रूप से रात्रिकालीन और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए डिज़ाइन की गई स्लीपर कोच यात्रियों के आराम और सुरक्षा को साबित करेगी.

    #WATCH | Malda, West Bengal: PM Narendra Modi flags off India’s first Vande Bharat Sleeper Train between Howrah and Guwahati (Kamakhya)

    (Source: DD) pic.twitter.com/lQkE5g6gCa

    — ANI (@ANI) January 17, 2026

    पश्चिम बंगाल के कूच बिहार, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, पूर्वी बर्धमान, हुगली और हावड़ा जैसे जिले, और असम के कामरूप महानगरपालिका और बोंगाईगांव को इससे सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. इस सेवा से कालीघाट मंदिर और कामाख्या देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी मदद मिलने की उम्मीद है. हावड़ा-गुवाहाटी रेल कॉरिडोर देश के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है, जिससे प्रतिदिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं. यह कॉरिडोर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत को जोड़ता है और इसका उपयोग छात्र, श्रमिक, व्यापारी और परिवार प्रतिदिन करते हैं. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई सेवा इस मार्ग पर मौजूदा लंबी दूरी की ट्रेनों की तुलना में अधिक सुगम और आरामदायक विकल्प प्रदान करेगी.

    West Central Railway : रेलवे की चांदी का सिक्का निकला खोटा, रिटायर्ड कर्मचारियों के सम्मान में भी हो गया घोटाला!

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन और निर्माण पूरी तरह भारत में किया गया है. यह ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.यह माना जा रहा है कि ट्रेन पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के बीच एक मजबूत कनेक्शन बनेगी. इससे व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संपर्क को नई रफ्तार मिलेगी.

    ट्रेन नंबर और टाइम टेबल

    • ट्रेन नंबर 27575 (हावड़ा → कामाख्या)
      गुरुवार को छोड़कर रोज शाम 6:20 बजे हावड़ा से रवाना
      अगले दिन सुबह 8:20 बजे कामाख्या पहुंचेगी
    • ट्रेन नंबर 27576 (कामाख्या → हावड़ा)
      बुधवार को छोड़कर रोज शाम 6:15 बजे कामाख्या से रवाना
      अगले दिन सुबह 8:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी

    कहां-कहां रुकेगी ट्रेन

    रंगिया, न्यू बोंगईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, मालदा टाउन, न्यू फरक्का, अजीमगंज, कटवा, नबद्वीप धाम और बंदेल जंक्श.

    ट्रेन की स्पीड

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है. हालांकि सुरक्षा और ट्रैक की स्थिति के अनुसार यह 130 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिससे यह इस रूट की सबसे तेज ट्रेन बन जाएगी.

    कोच और क्षमता

    16 वातानुकूलित कोच

    • 11 कोच – 3AC
    • 4 कोच – 2AC
    • 1 कोच – फर्स्ट क्लास AC

    823 यात्रियों की क्षमता

    किराया (अनुमानित)

    • 3AC – लगभग ₹2300
    • 2AC – लगभग ₹3000
    • 1AC – लगभग ₹3600

    तस्वीर में देखें वंदे भारत स्लीपर में उपलब्ध सुविधाएं 

    Vande Bharat Sleeper : हवाई यात्रा का होगा अहसास, तस्वीरों में देखें कैसी दिखती है स्लीपर वंदेभारत

    सुविधाएं

    • हर बर्थ पर USB चार्जिंग पॉइंट और मोबाइल होल्डर
    • अलग-अलग रीडिंग लाइट, ताकि दूसरे यात्रियों को परेशानी न हो
    • नॉइज़ रिडक्शन तकनीक, जिससे कोच के अंदर शांति बनी रहे
    • चौड़े रास्ते और आधुनिक इंटीरियर

    सुरक्षा  

    • स्वदेशी ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, जो टक्कर की आशंका को रोकती है
    • हर कोच में CCTV कैमरे से 24 घंटे निगरानी
    • इमरजेंसी स्थिति में टॉक-बैक सिस्टम, जिससे यात्री सीधे लोको पायलट से बात कर सकें

    दिव्यांगों के खास इंतजाम

    • अलग से बनाए गए आधुनिक शौचालय
    • व्हीलचेयर से आसानी से चढ़ने-उतरने की सुविधा
    • कोच के अंदर इतने चौड़े रास्ते कि व्हीलचेयर आसानी से चल सके

    खान-पान की व्यवस्था

    ट्रेन में 4 आधुनिक मिनी पैंट्री होंगी।

    • गुवाहाटी से चलने पर असमिया व्यंजन
    • हावड़ा से चलने पर पारंपरिक बंगाली भोजन

    नहीं होगा वीआईपी कोटा और वेंटिंग लिस्ट 

    • कोई वीआईपी कोटा नहीं
    • RAC या वेटिंग लिस्ट नहीं
    • सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति

    4 नई अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी 

    • न्यू जलपाईगुड़ी – नागरकोविल
    • न्यू जलपाईगुड़ी – तिरुच्चिराप्पल्लि
    • अलीपुरद्वार – एसएमवीटी बेंगलुरु
    • अलीपुरद्वार – मुंबई (पनवेल)
    Amrit Bharat trains first Vande Bharat sleeper flagged off HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways NEW TRAIN Prime Minister Modi railway board RAILWAY NEWS इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleWest Central Railway : रेलवे की चांदी का सिक्का निकला खोटा, रिटायर्ड कर्मचारियों के सम्मान में भी हो गया घोटाला!
    Next Article Jodhpur Division : शील्ड विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group