- 271 पदों पर पूर्व सैनिकों की प्रस्तावित नियुक्ति के लिए किया गया समझौता
PRAYAGRAJ. रेल परिचालन को सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न स्टेशनों-स्थलों पर पॉइंट्समैन के रूप में पूर्व सैनिकों की तैनाती की जायेगी. यह पहल प्रयागराज रेल मंडल की ओर से की गयी है. मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल एवं आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन, लखनऊ (एडब्ल्यूपीओ) के मध्य पूर्व सैनिकों की रेलवे में पॉइंट्समैन के रूप में तैनाती के लिए अहम समझौता (MOU) पर हस्ताक्षर किया गया है.
एमओयू के माध्यम से कुल 271 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति प्रस्तावित है, जिससे रेल परिचालन की संरक्षा एवं सुचारु संचालन को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही जा रही है.
जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शनिवार काे मीडिया को बताया कि समझौते के अंतर्गत पूर्व सैनिकों को प्रयागराज रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों-स्थलों पर पॉइंट्समैन के रूप में तैनात किया जाएगा. यह तैनाती पूर्णतः प्रयागराज रेल मंडल के अधिकार क्षेत्र में ही की जाएगी. इस एमओयू के माध्यम से कुल 271 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति प्रस्तावित है, जिससे रेल परिचालन की संरक्षा एवं सुचारु संचालन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा.
पीआरओ ने बताया कि समझौता ज्ञापन पर प्रयागराज रेल मंडल की ओर से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) आकांशु गोविल एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने हस्ताक्षर किए, जबकि आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से कर्नल अनुराग कुमार (सेवानिवृत्त) ने हस्ताक्षर किए.
यह समझौता दोनों संस्थाओं के मध्य दीर्घकालिक, सहयोगात्मक एवं फलदायी सम्बंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पूर्व सैनिकों का अनुशासन, अनुभव एवं कर्तव्यनिष्ठा रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी.
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026
- ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’ - September 14, 2026
- KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम - September 13, 2026



















































































