Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » टाटानगर रेलवे कॉलोनी में रोड खोदकर सो गया ठेकेदार, जगाने गये जनप्रतिनिधि
    रेल न्यूज

    टाटानगर रेलवे कॉलोनी में रोड खोदकर सो गया ठेकेदार, जगाने गये जनप्रतिनिधि

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 16, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    रेलवे कॉलोनी बागबेड़ा में काटी गयी सड़क
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    JAMSHEDPUR : चक्रधरपुर रेलमंडल के टाटानगर रेलवे कॉलोनी में सड़क खोदकर रेलवे ठेकेदार गायब है. बागबेड़ा रामनगर हनुमान मंदिर के समीप रेलवे फिल्टर हाउस के पानी की निकासी के लिए लगाया गया पाइप टूट जाने से सड़क पर पानी बह रहा था. इससे सड़क पूरी तरह टूट गयी थी. कई माह तक यही हाल रहा. स्थानीय जनप्रतिनिधियों पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह एवं झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा आदि ने इस समस्या की ओर रेलवे का ध्यान आकृष्ट कराया तो डीआरएम ने सड़क की मरम्मत के आदेश दिये.

    इसके बाद यहां सड़क खोदकर पुरानी पाइप निकाली गयी और काम शुरू हुआ. हालांकि इसके बाद सड़क खोदकर रेलवे ठेकेदार 13 दिन तक गायब रहा. टूटी सड़क के बीच हादसे की आशंका बनी रही. सड़क खोदकर रख देने से लोग परेशान रहे. आने-जाने वालों को हर दिन परेशानी हो रही थी. एक बार फिर जनप्रतिनिधियों ने मामले को रेलवे अधिकारियों के सामने उठाया. इसके बाद ठेकेदार को चेतावनी दी गयी. इसके बाद फिर से काम शुरू किया गया है.

    सड़क खोदने से परेशान है लोग

    स्थानीय लेागों की माने तो बागबेड़ा काॅलोनी की आंदरुनी राजनीति काफी विषम है. यहां काम कराने से अधिक श्रेय लेने की होड़ दिखायी देती है. महीनों से सड़क पर बह रहे पानी और परेशानी पर किसी का ध्यान नहीं था लेेकिन जब कुछ लोगों ने पहल की तो अचानक से नेताओं की यहां मौजूदगी होड़ बनकर सामने आने लगी. मीडिया में कार्य दायित्व का महिमामंडल किया जाना लगा. लेकिन जब 13 दिन काम अचानक बंद हो गया तो यही नेता फिर से गायब हो गये.

    एक बार फिर से काम शुरू करने की पहल हुई है. बड़ी बात यह है कि इस कार्य को जिम्मेदारी के साथ निगरानी में बेहतर कराया जाये ताकि रेलवे की राशि और जनता की परेशानी स्थायी रूप से दूर हो सके. इसके लिए सक्रिय और जागरूक पहल की जरूरत महसूस हो रही है न कि नेतागिरी की.

    रेलहंट को भेजे गये पत्र का हू ब हू अंश यहां प्रकाशित है. 

    ckp division Repair of dilapidated road in Tatanagar Railway Colony tatanagar The contractor slept digging the road in Tatanagar Railway Colony
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleखड़गपुर रेलमंडल में लोडिंग बढ़ाने का लेकर एसीएम ने बनायी रणनीति, सुझाव मांगे
    Next Article अगर लोको पायलट ट्रेन चलाएगा तो SPAD भी उसी से होगा, …तो नजरिया बदलिए तब ही रेल बदलेगी !
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group