Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » TATANAGAR : ट्रेनों के एसी कोच में ऑनडिमांड उपलब्ध है शराब, बेडरोड कर्मी 14 बोतल संग पकड़ाया
    Breaking

    TATANAGAR : ट्रेनों के एसी कोच में ऑनडिमांड उपलब्ध है शराब, बेडरोड कर्मी 14 बोतल संग पकड़ाया

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 3, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • दो माह पहले भी टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में सीट के नीचे से पकड़ी गयी थी 40 बोतल शराब 

    JAMSHEDPUR. टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेनों के एसी कोच में अगर यात्री चाहे तो उन्हें आसानी से शराब उपलब्ध हो जायेगी. इसके लिए उन्हें एसी कोच के अटेंडेंट से संपर्क करना होगा जो उन्हें अतिरिक्त कीमत देकर ट्रेन के भीतर ही शराब उपलब्ध करा देगा. हालांकि रेलवे ने इसके लिए कई नियम और कानून बना रखे हैं लेकिन सुरक्षा अधिकारियों की जानकारी में इन नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन किया जाता है. ट्रेन में एसी कोच में अटेंडेंट शराब की बोलते चोरी-छुपे रखते हैं जो यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार कुछ रुपयों लेकर उपलब्ध करा दिया जाता है.

    टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेनाें में यह कृत्य कई महीनों से हो रहा था. इसमें एसी कोच अटेंडेंट के अलावा रेलवे के कुछ लोग भी शामिल थे. हालांकि लगातार निगरानी के बाद एसी कोच अटेंडेंट शनि को आरपीएफ की स्पेशल टीम ने मिली सूचना पर पकड़ा है. उसके पास से क्वार्टर साइट की 18 बोतलें जब्त की गयी. शराब की यह खेप टाटानगर से रवाना होने वाले टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस कोच में ही पकड़ी गयी. ट्रेन यार्ड में खड़ी थी. इसमें एक बेडरोड कर्मचारी शनि को पकड़कर आरपीएफ की स्पेशल टीम ने एक्साइज विभाग के हवाले कर दिया है.

    हालांकि बोडरोड कर्मचारी के शराब के साथ पकड़े जाने के बाद रेलवे की ठेका एजेंसी के कर्मचारियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया. इसके लिए लेन-देन का प्रयास भी किया गया लेकिन मामला प्रकाश में आ जाने के बाद केस को दबाया नहीं जा सका. इस मामले में दिलचस्प है कि आरपीएफ ने शराब के साथ कर्मचारी को एक्साइज विभाग के हवाले करने के बाद अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली है. अब तक आरपीएफ की ओर से बेडरोड की ठेका एजेंसी की जिम्मेदारी नहीं तय गयी है अथवा उसके खिलाफ कोई रिपोर्ट मुख्यालय को नहीं भेजी गयी है.

    दो माह पहले भी बरामद की गयी थी 40 बोतल शराब 

    रेलवे के सूत्रों ने बताया कि मई माह में भी टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस से शराब की बोतलें बरामद की गयी थी. यह शराब कार्टून में सीट के नीचे रखी गयी थी. इसे लेकर यात्री ने विरोध दर्ज कराया और जांच में सीट के नीचे छुपाकर रखी गयी शराब की 40 बोतले बरामद की गयी. बाद में रेल पुलिस ने जब्त शराब को एक्साइज विभाग के हवाले कर दिया था.

    ट्रेन में शराब पीना या ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित

    रेलवे नियमों के अनुसार कोई भी यात्री ट्रेन में शराब पीकर यात्रा नहीं कर सकता है. इसका उल्लंघन करने वाले यात्री के खिलाफ अधिनियम 1989 की धारा 165 के तहत कार्रवाई की जा सकती है. यात्री का टिकट व पास रद्द किया जा सकता है और  दाेषी पाये जाने पर 500 रुपये जुर्माना अथवा 6 माह जेल की सजा भी हो सकती है. कई लोग इससे बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर चलते है जिनका उपयोग यात्रा के दौरान करते हैं.

    रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

    लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

    bedroad worker caught with 14 bottles TATANAGAR: Liquor is available on demand in AC coaches of trains
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleबुलेट ट्रेन को लेकर रेलमंत्री ने खोला राज, कहा – अब ट्रेन में एक ही श्रेणी होगी, कोई भी कहीं बैठ सकेगा
    Next Article Kolkata : हावड़ा-बर्दवान मेन लाइन में चुंचुड़ा और चंदननगर के बीच पटरियों के किनारे भूस्खलन, अलर्ट
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group