Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई लाइन का सर्वे कार्य जल्द पूरा होगा : रेलमंत्री
जोन/बोर्ड/डिवीजन

मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई लाइन का सर्वे कार्य जल्द पूरा होगा : रेलमंत्री

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 23, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे बिजनौर, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, मांगों पर दिया आश्वासन 

बिजनौर. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के बिजनौर रेलवे स्टेशन के दौरे पर हैं. दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर रेलमंत्री ने दिल्ली सफदरजंग-गाजियाबाद-बिजनौर रेल लाइन का विंडो निरीक्षण किया. मंत्री को मुरादाबाद मंडल में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी डीआरएम ने दी. उन्हें विभिन्न स्टेशनों और यात्री सुविधाओं के बारे में भी बताया गया. रास्ते में गजरौला रेलवे स्टेशन पर रुककर रेलमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से बात की और उनकी मांगों को लेकर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया.

बिजनौर स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया और वहां मौजूद यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. मंत्री ने स्टेशन और उसके आसपास बेहतर सफाई की सलाह दी. उन्होंने यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्मों पर अधिक खानपान के स्टॉल खोलने का भी निर्देश दिया. यहां उन्होंने मीडिया से भी बात की.

रेलमंत्री ने बताया कि रेलवे चालू विकास परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने विशेष रूप से दिल्ली और लखनऊ के लिए रेल संपर्क को बेहतर बनाने के लिए लोगों की अपेक्षाओं और मांगों को भी ध्यान से सुना. मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई लाइन का सर्वे कार्य जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. जनप्रतिनिधियों ने 59-बी मानवयुक्त समपार फाटक को आरओबी/आरयूबी से बदलने का भी अनुरोध किया. शहर की सीमा के भीतर गेट बंद होने से ट्रैफिक जाम होने से असुविधा की जानकारी दी. रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि रेल मंत्रालय निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करेगा कि रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

निरीक्षण के दौरान सुविधाओं में वृद्धि और कार्यों की प्रगति पर रेलमंत्री ने संतोष जताया. उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सलाह दी कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने की पहल कीजाये. जोर दिया कि ट्रेन के सुरक्षित और समय पर संचालन को अत्यधिक महत्व दिया जाना चाहिए.

#Survey work of Meerut-Hastinapur-Bijnor new line #Railway Minister #ashwini vaishnav # Bijnor Railway Station #Moradabad Division #Northern Railway

Spread the love
Ashwini Vaishnav Bijnor Railway Station Moradabad Division Northern Railway Railway Minister
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleभुनेश्वर के समीप मालगाड़ी के 5 डिब्बे बेपटरी, ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
Next Article दिल्ली और वाराणसी हाईस्पीड रेलवे कॉरिडोर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट नहीं हुई खारिज, चल रहा मंथन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group