Samastipur. बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया, जिससे पेंट्री कार सहित तीन कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया, “बीती रात करीब नौ बज कर 50 मिनट पर जब स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (जयनगर से नई दिल्ली-ट्रेन संख्या 12561) समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास पहुंची तभी कुछ बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव किया। इस घटना में पेंट्रीकार समेत तीन कोच की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सतर्क लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और कुछ देर बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी वहां पहुंच गए.
समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) आरके सिंह ने संवाददाताओं को बताया, “एक पेंट्रीकार और दो बोगियों: ए-1 और बी-2 की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026



















































































