मुंबई. मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल अंतर्गत सोलापुर-टिकेकरवाड़ी सेक्शन में बुधवार, 21 नवंबर की दोपहर 3 बजे बीसीएम मशीनों की टक्कर में पांच ट्रैकमैन समेत कुल नौ रेलकर्मी घायल हो गये. यहां तीन बीसीएम मशीनों द्वारा ट्रैक मेंटीनेंस का काम कराया जा रहा था. इस दौरान आगे जा रही बीसीएम मशीन किसी कारण से अचानक रुक गई, जिससे उसके पीछे आ रही दो मशीनें एक के पीछे एक करके आगे वाली मशीन से भिड़ गईं. मशीनों की अचानक हुई टक्कर से ट्रैक पर कार्यरत पांच ट्रैकमैनों एवं तीनों मशीन ऑपरेटर सहित कुल 9 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को सोलापुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 23 नवंबर को मध्य रेलवे के महाप्रबंधक देवेंद्र कुमार शर्मा सोलापुर मंडल के लातूर-कुर्दुवाड़ी सेक्शन का इंस्पेक्शन करने वाले हैं. जीएम इंस्पेक्शन से दो दिन पहले हुई तीन बीसीएम मशीनों की टक्कर से सेक्शन में संरक्षा की चूक उजागर हो गयी है.
Previous Articleटाटानगर : मौत के मुंह से महिला यात्री को खींच लाये आरपीएफ ओसी
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


