Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

सियालदह लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

प्रतीकात्मक

KOLKATA. सियालदह से कैनिंग जा रही लोकल ट्रेन में अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9:10 बजे ट्रेन जैसे ही कालिकापुर स्टेशन पार कर रही थी, एक महिला डिब्बे से धुआं निकलता देखा गया. घटना मंगलवार की है.

धुआं देखते ही यात्री घबरा गए और तुरंत ड्राइवर और गार्ड को सूचना दी. इसके बाद ट्रेन को पियाली स्टेशन पर रोका गया. घटना के बाद करीब आधे घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई.

धुएं के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्रेक ब्लॉक में घर्षण या बिजली के तारों में खराबी के कारण धुआं उठा होगा.

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ मौके पर पहुंचे. यात्रियों को सुरक्षित उतारकर ट्रेन की सुरक्षा जांच की जा रही है. जांच के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना कर दिया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...