SECUNDERABAD : गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे बीबीनगर से घाटकेसर के बीच पटरी से उतर गये हैं. इस कारण रेलवे ने सेक्शन की 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है. अधिकारियों के मुताबिक एस1-एस4, जीएस और एसएलआर समेत छह डिब्बे पटरी से उतर गए थे. उसी ट्रेन से पटरी से उतरे डिब्बों को अलग कर यात्रियों को निकाला गया. SCR (एससीआर) ने यात्रियों के विवरण के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की है: (040 27786666). घटना बुधवार, 15 फरवरी की सुबह हुई.

बोगी के डिरेल्ट होने के बाद बाहर निकलते यात्री
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद जा ट्रेन संख्या 12727 (विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद) गोदावरी एक्सप्रेस बीबीनगर से घाटकेसर के बीच दुघर्टना ग्रस्त हुई है. दक्षिण मध्य रेलवे के अनुसार गोदावरी एक्सप्रेस के डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण कुल 19 ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द किया गया है. इससे पहले 18 जनवरी को विशाखापत्तनम-किरंदुल ट्रेन का एक डिब्बे कोट्टावलसा-अराकू सेक्शन के शिवलिंगपुरम स्टेशन पर पटरी से उतर गया था.
महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन के नेतृत्व में दक्षिण मध्य रेलवे के शीर्ष अधिकारी और अन्य आपातकालीन चिकित्सा और राहत उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये थे. राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.
- रेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार - August 15, 2026
- IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन - August 15, 2026
- रेलवे ने 3,993 पदों के लिए निकाली बहाली, जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक करें अप्लाई - August 15, 2026
















































































