Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SECR : छत्तीसगढ़ के इस स्टेशन पर ऑटोमेटिक मशीन से मिलेगा चिप्स और कोल्ड्रिंक, जाने सुविधाएं …

BILASPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन का बिलासपुर रेलवे स्टेशन अब हाईटेक होगया है. यहां अब यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर ऑटोमेटिक तरीके से चिप्स और कोल्ड्रिंक मिलेगा. मंडल के बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों के लिए एक नई व्यवस्था की गई है. अब यात्रियों को चिप्स, कुरकुरे, चॉकलेट और कोल्ड्रिंक जैसे स्नेक्स और पेय पदार्थ खरीदने के लिए स्टाल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे आटोमेटिक वेंडिंग मशीन के जरिए खाने पीने की चीजें खुद से खरीद सकेंगे. बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक में आटोमेटिक वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है जिसका आज विधिवत शुभारंभ स्टेशन में मौजूद एक बच्ची के द्वारा फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन उपस्थित थे.

यात्रियों को इस आटोमेटिक वेंडिंग मशीन में सामान प्रिंट मूल्य पर प्राप्त होगा. मशीन में सभी सामग्री की नंबरिंग होगी, जिसके लिये यात्रियों को स्केन करना होगा . इस मशीन में कई खांचे होंगे, जिनमें से ऊपर के खांचे में चिप्स एवं कुरकुरे , बीच के खांचे में चॉकलेट, बिस्किट व अन्य स्नैक्स तथा सबसे नीचे के खांचे में कोल्डड्रिंक्स व पेयपदार्थ रहेंगे. इसका उपयोग करते समय यात्री को सबसे पहले मशीन में लगे क्यूआर कोड को स्केन करना होगा, जिसके बाद आगे के विकल्प अपने आप आते जायेंगे इसके साथ इसमें नंबर भी आयेगा जिसके आधार पर यात्री मनपसंद चीजों को प्राप्त कर सकेगा , प्रकिया पूरा होते ही नीचे स्थित बॉक्स में सामान आ जायेगा.

रेलवे प्रशासन द्वारा यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि उन्हें इंतजार या ट्रेन के आने-जाने के दौरान खाने-पीने की चीजों की कमी न हो. इस आटोमेटिक वेंडिंग मशीन में खान-पान के पदार्थ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे. इस मशीन से बड़ा लाभ यह होगा कि यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लगे छोटे स्टाल से खरीदारी करने के लिए समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा . यह वेंडिंग मशीनें खासतौर पर ऐसे यात्रियों जो कि ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे होते हैं, उनके लिए बहुत सहायक होंगी. इसके साथ ही ये मशीन पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें कागज एवं प्लास्टिक का इस्तेमाल कम होता है.

 ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन से और भी कई फायदे होंगे

1. प्रिंट रेट पर सामानों की प्राप्ति – इस ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन से यात्रियों को अपने खान-पान की चींजे निर्धारित मूल्यों (प्रिंट रेट) पर मिलेगी.

2. 24 घंटे उपलब्धता – यह ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन यात्रियों को 24 घंटे खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराएगी.

3. मनपसंद चीजों/सामानों का चयन – इस ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन से यात्री अपनी मनपसंद चीजों/सामनों का चयन कर उसे आसानी से खरीद सकता है .

4. ऑनलाइन भुगतान की सुविधा – इस ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन से यात्रियों को क्यूआर कोड के माध्यम से स्केन कर डिजिटल भुगतान की सुविधा प्राप्त होगी .

5. समय की बचत- इस ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन का आसानी से प्रयोग कर शीघ्रता से अत्यंत कम समय में खान-पान की चीजें प्राप्त कर सकते हैं .

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...