Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Raipur Division : अभनपुर-राजिम नई रेललाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे सेफ्टी आयुक्त से मिली हरी झंडी

रायपुर. अभनपुर से राजिम तक जल्द ट्रेन सुविधा मिलने वाली है. रायपुर मंडल के अंतर्गत राजिम – अभनपुर स्टेशनों के मध्य लगभग 20 किलोमीटर (19.671किमी) नई रेल लाइन ब्राड गेज निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा हो गया है. एसई सर्कल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी बृजेश कुमार मिश्रा ने आज इस नई ब्राड गेज रेलवे लाइन का निरीक्षण किया. उन्होंने अभनपुर स्टेशन, स्टेशन केबिन पैनल रूम यार्ड का निरीक्षण कर  अधिकारियों से चर्चा की.

आयुक्त मिश्रा ने निरीक्षण टीम के साथ इस नई लाइन का अभनपुर स्टेशन से राजिम स्टेशन तक मोटर ट्राली निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इंटरलाकिंग, क्रासिंग, पाइंट, ओएचई लाइन, ब्रिज, सिग्नलिंग उपकरण के साथ ही परिचालन एवं संरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अध्ययन व निरीक्षण किया. अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. इसके पश्चात राजिम स्टेशन से अभनपुर स्टेशन तक आब्जर्वेशन कार से 110 किलोमीटर प्रति घंटे का स्पीड ट्रायल किया गया.

आयुक्त, रेलवे सेफ्टी से अनुमति मिलने के बाद इस नई लाइन पर निर्बाध रूप से सवारी एवं मालगाड़ियों का परिचालन प्रारम्भ होगा, जिससे परिचालन में गतिशीलता आएगी. इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद सहित रायपुर मंडल एवं मुख्यालय के संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...