Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » UPS को समर्थन और वरीय नेताओं की कार्य प्रणाली से आहत लोग छोड़ रहे यूनियन
    रेल यूनियन

    UPS को समर्थन और वरीय नेताओं की कार्य प्रणाली से आहत लोग छोड़ रहे यूनियन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 4, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ECRKU से संतोष कुमार तिवारी किया किनारा, नेतृत्व के निर्णय पर उठाये सवाल – कहा
    • कर्मचारियों मुद्दों से दूरी और न्यू पेंशन स्कीम की लड़ाई में UPS के फैसले से हैं व्यथित 
    • उधर, NCRMU आगरा मंडल के धौलपुर ब्रांच के संयुक्त शाखा सचिव ने पद छोड़ा 

    PATNA. पूर्व मध्य रेलवे में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन से संतोष कुमार तिवारी ने किनारा कर लिया है. वह कर्मचारियों के मुद्दों से बनने वाली दूरी और यूनियन द्वारा न्यू पेंशन स्कीम की लड़ाई में UPS के फैसले से व्यथित थे. वरीय अनुभाग अभियंता के पद पर कार्यरत संतोष कुमार तिवारी यूनियन में कई अहम पदों पर दायित्वों का निवर्हन कर चुके हैं. यूनियन में शाखा पदाधिकारी सचिव, केंद्र में कार्यकारी अध्यक्ष, सहायक महासचिव और AIRF की वर्किंग कमेटी के सदस्य की जिम्मेवारी निभाने वाले संतोष कुमार ने अपने कदम से शीर्ष नेतृत्व को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

    संतोष कुमार तिवारी ने गुरुवार को आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर अपने कदम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह पूमरे में एकमात्र मान्यता प्राप्त संगठन ईसीआरकेयू में 29 वर्षों से सेवा दे रहे है. उन्होंने अनुशासित सिपाही के रूप में रेल मजदूर व संगठन की सेवा की. शाखा पदाधिकारी, सचिव, केंद्र में कार्यकारी अध्यक्ष, सहायक महासचिव व एआइआरएफ में वर्किंग कमेटी में रहे. यूनियन की मान्यता के चुनाव में दो-दो बार हजारों कैडर के साथ अपना सक्रिय योगदान दिया. लेकिन अब वह संगठन की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी जिम्मेदारियों को छोड़ रहे हैं.

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में कैडर के मान-सम्मान को कुछ पदाधिकारी सत्ता लोलुपता के चलते खत्म कर रहे हैं. यूनियन में संविधान की हत्या की जा रही है. कर्मचारियों के मुद्दों से दूरी व न्यू पेंशन स्कीम की लड़ाई में यूपीएस जैसे फैसले लेने से से वे व्यथित हो गए है. इसलिए अब वह संगठन से दूरी बना रहे हैं. हालांकि वर्तमान में संतोष कुमार तिवारी किसी अहम जिम्मेदारी से दूर हैं.

    आगरा में धौलपुर ब्रांच के संयुक्त शाखा सचिव टीएन मीना ने भी संगठन छोड़ा 

    उधर दूसरी ओर एनसीआरएमयू, आगरा मंडल के धौलपुर ब्रांच के संयुक्त शाखा सचिव टीएन मीना (त्रवेजी नारायण मीना) ने भी संगठन का टाटा कर दिया है.  मंडल मंत्री को भेजे अपने पत्र में उन्होंने बताया कि वह संगठन में पिछले 5 वर्ष से काम कर रहे हैं. यूनियन की सदस्यता रसीद काटते समय एवं जनसंपर्क के दौरान कर्मचारियों की समस्यायों से रूबरू हुए और उन समस्याओं के समाधान के प्रयास का वादा किया.

    कर्मचारियों की समस्याओं के समाधन हेतु शाखा मंत्री रामसिंह जी से निवेदन किया लेकिन उनके द्वारा कोई उचित एवं सन्तोष जनक जवाब आज तक नहीं दिया गया. शाखा मंत्री रामसिंह जी को धौलपुर ब्रांच के शाखा सचिव पद पर रहते करीब 30 वर्ष का समय गुजर गया, मैंने उनके साथ काम करने के दौरान प्रायः देखा है कि वे अब कर्मचारी हित में कार्य करने में पूर्ण रूप से निष्क्रिय हो चुके हैं. बावजूद उनसे पद की लालसा छोड़ी नहीं जा रही है. शाखा सचिव के कर्मचारी हित में कार्य नहीं करने से निराशा होकर वह यूनियन की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से इस्तीफा दे रहे हैं.

    airf ECRKU and NCRMU officials resigned saddened by the decision of UPS shiv gopal mishra UPS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleWestern Railway : अहमदाबाद-बरौनी और उधना-बरौनी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्‍पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत
    Next Article Western Railway : अहमदाबाद मंडल ने ‘पुलिंग मेथड’ से 2 घंटे में किया रोड अंडर ब्रिज का निर्माण
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    रेल यूनियन

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026
    Latest Posts

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group