Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

Breaking

Samastipur. कर्मभूमि एक्सप्रेस में यात्री को पीटने के आरोपी दो जवान निलंबित

  • चोट से पेट की सर्जरी के बाद लगाये गये टांके टूट गये और आंतें बाहर आ गई थी
  • सीट के लिए लड़ रहे यात्रियों ने पहले जीआरपी कर्मियों को पीटा, जवाबी कार्रवाई में आयी थी चोट 

Samastipur. बिहार में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान ने ट्रेन में सवार एक व्यक्ति की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे हाल में हुई उसकी पेट की सर्जरी के बाद लगाये गये टांके टूट गये और उसकी आंतें बाहर आ गई. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. जीआरपी (मुजफ्फरपुर) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह घटना बृहस्पतिवार की शाम को उस समय हुई जब मुंबई जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी और यात्रियों के दो समूहों के बीच ट्रेन में सीट को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद जीआरपी कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा.

बयान में कहा गया है, ‘‘इस विवाद ने तब भयानक रूप ले लिया जब सीट के लिए लड़ रहे यात्रियों के एक समूह ने जीआरपी कर्मियों की पिटाई कर दी और जवाबी कार्रवाई में उन्होंने (जीआरपी जवानों) यात्रियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद फुरकान के रूप में हुई है, जिसकी कुछ दिन पहले पेट की सर्जरी हुई थी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने यात्रियों को तितर-बितर करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया और एक पुलिसकर्मी ने फुरकान के पेट पर डंडे से हमला किया, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीआरपी अधिकारियों ने घटना के बाद दो कर्मियों को निलंबित कर दिया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

शनिवार को मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (रेल) गौरव मंगला ने कहा, ‘‘मामले की जांच के आदेश पहले ही दे दिए गए हैं. इस बीच, घटना के बाद दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और उन लोगों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं जो घटना के समय वहां मौजूद थे. उन्होंने बताया कि फुरकान को मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...