KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे में पदस्थापित देवराज बनर्जी को तीन साल के लिए IRCTC (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) में प्रतिनयुक्ति पर भेजा गया है. वह ज्वाइंट जनरल मैनेजर (Jt. General Manager) पद पर अपनी सेवा देंगे. देवराज बनर्जी दक्षिण पूर्व रेलवे में डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर (क्लेम) के पद पर कार्यरत थे. इससे पहले देवराज बनर्जी रांची और चक्रधरपुर डिवीजन में मंडल वाणिज्य प्रबंधक पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
चक्रधरपुर डिवीजन में रहने के दाैरान ही उन्हें मार्च 2024 में ग्रुप बी से उनकी पदोन्नति जे ग्रेड में हुई थी. अब उन्हें रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है. उनकी पदस्थापना IRCTC के रांची स्थित ईस्ट ज़ोन कार्यालय में की गयी है. वह यही से कार्य दायित्व का संचालन करेंगे.
- रायपुर रेल मंडल में CBI का छापा, भिलाई PP यार्ड में देर रात तक चली कार्रवाई - August 14, 2026
- पार्सल एक्सप्रेस से ₹6 करोड़ का अवैध तांबा और एल्युमिनियम जब्त, बिना वैद्य चालान के कैसे हुआ लोड ! - August 13, 2026
- रेलवे का हाई-टेक ‘वार रूम’: एआई तकनीक से हो रही देश के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों की लाइव निगरानी - August 13, 2026
















































































