Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, November 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » वंदे भारत ट्रेन में दही की आपूर्ति से ‘अमूल’ ने पहले किया इनकार, फिर दावा – उसके उत्पाद में कीड़ा होना संभव नहीं
    रेलहंट स्पेशल

    वंदे भारत ट्रेन में दही की आपूर्ति से ‘अमूल’ ने पहले किया इनकार, फिर दावा – उसके उत्पाद में कीड़ा होना संभव नहीं

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 29, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • कंपनी का दावा – जिस उत्पाद को लेकर विवाद हुआ उस बैच की आपूर्ति वंदे भारत ट्रेन के लिए नहीं की गयी
    • अमूल ने ऑनबोर्ड वेंडर द्वारा उपयोग किए गए उपकरणों की स्वच्छता को लेकर रेलवे पर भी उठाया सवाल 

    PATNA. पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गये दही में कीड़ा पनपने की शिकायतों पर प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उसके किसी उत्पाद में ऐसा होना असंभव है. IRCTC की ओर से मांगें गये जबाव में कंपनी ने स्पष्ट किया कि जिस दही के बैच की शिकायत सामने आयी है, वह उनके अधिकृत वितरण नेटवर्क के माध्यम से संबंधित ट्रेन में सप्लाई ही नहीं की गयी! कंपनी का कहना है कि जिस उत्पाद को लेकर विवाद खड़ा हुआ, वह अमूल की आधिकारिक सप्लाई चेन से जुड़ा नहीं था. अमूल के इस बयान से जांच की पूरी दिशा ही बदलने की संभावना बनने लगी है.

    अमूल की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि उसके उत्पाद में इस तरह का संक्रमण होना वैज्ञानिक और संचालन स्तर पर संभव नहीं है. उनका दही ISO-प्रमाणित संयंत्रों में तैयार किया जाता है, जहां सख्त मानकों और निर्धारित प्रक्रियाओं (SOPs) का पालन किया जाता है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी दही के भीतर वीविल्स का जीवित रहना या पनपना संभव नहीं है, क्योंकि दही का वातावरण ऑक्सीजन रहित और अम्लीय होता है, जो ऐसे कीड़ों के लिए अनुकूल नहीं होता.

    प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल का स्पष्टीकरण

    इसके अलावा, दही को लगातार ठंडे तापमान में रखा जाता है, जबकि वीविल्स को पनपने के लिए गर्म और शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है. इस कारण भी दही में इन कीड़ों का होना संभव नहीं माना जा सकता. लगे हाथ कंपनी ने उपभोक्ता द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के विश्लेषण के आधार पर यह आशंका तक जता दी कि कीड़े संभवतः उस सर्विंग ट्रे से आए होंगे, जिसमें दही कप रखा गया था. यानी यह समस्या उत्पाद की बजाय ऑनबोर्ड वेंडर द्वारा उपयोग किए गए उपकरणों या स्वच्छता से जुड़ी हो सकती है.

    हालांकि अमूल की ओर से कहा गया है कि वह जांच में आईआरसीटीसी को पूरा सहयोग कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार पक्ष की पहचान की जा सके. कंपनी ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि गुणवत्ता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए वह प्रतिबद्ध है. लगे हाथ अमूल ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सवाल या शिकायत के लिए कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1800 258 3333 और ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं..

    बड़ा सवाल – अमूल दही की आपूर्ति कहां से हुई!, वितरक ने उक्त बैच का माल कहां भेजा था  

    पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गये दही में कीड़ा पनपने की बात से प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल के इंकार करने के बाद कई सवाल जन्म लेने लगे हैं. अगर दही के ठंडे तापमान में वीविल्स को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं है कीड़ा कहा से आया? अगर कंपनी का कहना यह है कि उक्त बैच का दही उसके वितरण ने वंदे भारत ट्रेन में सप्लाई ही नहीं की तो यह आपूर्ति वेंडर ने कहां से ली ? अमूल का यह प्रोडक्ट नकली तो नहीं ? इसका जबाव डेयरी ब्रांड अमूल और IRCTC को मिलकर खोजना होगा. अमूल की ओर से ट्रेन में स्वच्छता व एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये गये हैं. ऐसे में रेलवे अधिकारियों के सामने पूरे प्रकरण का सच जनता के सामने जल्द से जल्द लाने की बड़ी चुनौती होगी.

    Amul curd HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board RAILWAY NEWS Vande Bharat curd Worm found इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleS E RAILWAY : देवराज बनर्जी तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर IRCTC में जायेंगे, ईस्ट जोन के JGM बनाये गये
    Next Article रेलवे में शराब, तंबाकू और धूमपान के विज्ञापन प्रतिबंधित, कानून का पालन करना जरूरी : रेलमंत्री
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026
    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026
    Latest Posts

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group