Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

RPF में कांस्टेबल के 19800 पदों पर भर्ती को लेकर रेलवे ने किया आगाह, देखे क्या है सच

NEW DELHI : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कांस्टेबल के 19800 पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए 18 से 25 साल उम्र तक के युवा आवेदन कर सकते हैं. इस खबर से खुश होने वालों के लिए बुरी खबर है. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कई वेबसाइ्स पर यह खबर पढ़कर सरकारी नौकरी की उम्मीद लगा रहे लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है. रेल मंत्रालय ने आरपीएफ में 19800 कांस्टेबल की भर्ती की खबर को लेकर जरूरी जानकारी दी है.

रेल मंत्रालय ने आरपीएफ में 19800 कांस्टेबल भर्ती की खबर को फर्जी करार दिया है. रेल प्रशासन ने कहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती का कोई नोटिफिकेशन रेल मंत्रालय ने अपनी किसी आधिकारिक वेबसाइट या प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जारी नहीं किया है. इस खबर पर किसी को ध्यान नहीं देना चाहिए.

पीआइबी ने जारी संदेश में बताया गया है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबल के 19800 पदों की भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में एक काल्पनिक संदेश प्रसारित किया जा रहा है. इस संबंध में यह सूचित किया जाता है कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइटों या किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है.

यह दोहराया जाता है कि यह खबर फर्जी है और किसी को भी इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...