RAIPUR. छत्तीसगढ़ के पेंड्रारोड आरपीएफ पोस्ट में पदस्थापित जवान राम आसरे सरोज (36) सड़क हादसे का शिकार हो गया. ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर आने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. घटना में जवान के सिर पर गंभीर चोट लगी. लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरपीएफ अधिकारियों ने जवान के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उसे गृह ग्राम यूपी के लिए रवाना कर दिया है. वहीं उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
जवान राम आसरे खोंगसरा रेलवे स्टेशन में तैनात थे. ड्यूटी के बाद वह बाइक से सड़क मार्ग से अपने आवास आने को निकले थे. लेकिन रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. खून से लथपथ जवान को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने राम आसरे को वहीं मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के शव का विधिवत पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव को आरपीएफ पोस्ट पेंड्रारोड लाया गया.
यहां आरपीएफ अधिकारियों ने मंगलवार की सुबह मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. जवान के शव को उनके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया. मृतक जवान बीते दो साल से पेंड्रारोड आरपीएफ में पदस्थ था. उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. घटना से मृतक के परिजन जहां सदमे में हैं, वहीं स्थानीय आरपीएफ में मातम छा गया है.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































