Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

RPF IG ने रायपुर स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखा, जानी तैयारियां, दिये दिशा-निर्देश

RAIPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन (South East Central Railway) के RPF आईजी मुनव्वर खुर्शीद ने बुधवार को रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की. आईजी ने सीसीटीवी रूम, पार्सल ऑफिस, प्लेटफार्म नंबर 1 और प्लेटफार्म नंबर 5 का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने ऑन ड्यूटी स्टॉफ से वन टू वन बातचीत की और उनसे अलग-अलग सवाल किए. जिसमें उन्होंने यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर उन्हें कैसे डायवर्ट करेंगे और वे अपनी ड्यूटी में अभी क्या कर रहे है इससे जुड़े सवाल उन्होंने किए.

रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बने यात्री प्रतिक्षालय का भी उन्होंने निरीक्षण किया और वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेज की भी जांच उन्होंने की. वे करीब 1.30 घंटे तक रायपुर रेलवे स्टेशन में मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा तैयारियों पर मीडिया से भी बात की.

रायपुर स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन तैयारियां का जायजा लेते RPF IG मुनव्वर खुर्शीद

आईजी के निरीक्षण के दौरान रायपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट, एएससी और रायपुर पोस्ट के इंस्पेक्टर ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तमाम जानकारियां दी. बताया कि भीड़ के दौरान किन उपायों को अपनाकर प्रबंधन को दुरुस्त रखा जायेगा ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो.

आईजी ने प्लेटफार्म नंबर 5 में बिलासपुर इंड से दुर्ग एंड तक दुर्ग-पुरी ट्रेन में भी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्टॉफ को यात्रियों की सुरक्षा करने और भीड़ नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिवाली और छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों का आवाजाही होती है.

आईजी मुनव्वर खुर्शीद ने बताया कि दुर्गापूजा के बाद दीपावली और छठ पूजा की भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ के जवानों ने काफी सक्रियता से दायित्व को निभाया है. इसके लिए बिलासपुर में वाररुम बनाया गया है जहां से जोन की मॉनिटिरंग की जा रही है. आवश्यक अनुसार अधिकारी और जवानों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरी निर्देश दिये जाते है. अब तक आरपीएफ का प्रयास सराहनीय रहा है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...