हावड़ा. हावड़ा आरपीएफ की सीआइबी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 लाख से अधिक के चोरी के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ के सीआइबी प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने ओल्ड काम्प्लेक्स में नजरदारी शुरू कर दी थी. इसी बीच पटना जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन हावड़ा स्टेशन पहुंची.
सीआइबी टीम ने ट्रेन से उतरे एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ शुरू कर दी. उसके बैग की तलाशी ली तो 29 स्मार्ट फोन बरामद हुए. संतोषजनक जवाब नहीं देने पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई. पता चला कि बरामद मोबाइल फोन चोरी के थे जिन्हें बेचने के लिए वह लक्खीसराय स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रसे में सवार होकर हावड़ा पहुंचा था. इके बाद कोलकाता में जाकर चोरी के मोबाइल को बेचने की तैयारी थी.
पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक राज (22) पुत्र सहदेओ साह निवासी बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत थाना ईस्ट कालोनी क्षेत्र के जमालपुर का टेडही बाजार बताया. जब्त मोबाइल की कीमत करीब 5 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है. आरपीएफ ने आरोपी युवक को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया. आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 379/411/414 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
- चक्रधरपुर रेल मंडल में नियमों की ‘क्रैश लैंडिंग’, Sr DCM और DRM की जोड़ी पर ट्रांसफर-पोस्टिंग ‘उद्योग’ चलाने के गंभीर आरोप - July 20, 2026
- ECR कार्मिक विभाग की ‘अंधेरगर्दी’, 79 JE प्रशिक्षुओं के हक पर डाका, रेलवे बोर्ड के आदेशों को ठेंगे पर रख रहे अधिकारी! - July 20, 2026
- 8वें वेतन आयोग से पहले रेलवे का बड़ा कदम, ट्रैकमेन और रनिंग स्टाफ के ‘रिस्क-हार्डशिप’ का जुटेगा डेटा, बढ़ सकते हैं भत्ते - July 19, 2026

















































































