Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

राजधानी एक्सप्रेस से गांजा की तस्करी, आरपीएफ ने गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

हावड़ा. हावड़ा आरपीएफ ने राजधानी एक्सप्रेस के जरिए गांजा तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है. इस मामले में अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के 2 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से 43 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार बीते दिन मुखबिर की सूचना पर हावड़ा नॉर्थ पोस्ट में तैनात आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर कौशल कुमार के नेतृत्व में टीम ने सीपीडीएस के एसआई आरके रंजन के साथ ओल्ड काम्प्लेक्स स्थित प्लेटफार्म 9 पर नजर रखनी शुरू कर दी थी.

हावड़ा में आरपीएफ सीआइबी ने पकड़े 5 लाख के चोरी के मोबाइल, एक गिरफ्तार

इसी बीच नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली 02301अप राजधानी एक्सप्रेस में दो युवक सवार होने लगे. संदेह के आधार पर आरपीएफ ने दोनों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी. खुलासा हुआ की दोनों युवक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह के सदस्य हैं. आरपीएफ ने उनके पास से पैकेट में बंद 43 किलोग्राम गांजा बरामद किया. आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गांजा को जब्त कर लिया. पूछताछ में पता चला कि दोनों तस्कर लोकल ट्रेन से गांजा लेकर हावड़ा स्टेशन पहुंचे थे.

गांजा को राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली पहुंचाना था. तस्करों ने अपने नाम मोहम्मद इस्लाम (41) पुत्र मोहम्मद कमरुद्​दीन निवासी श्रीरामपुर थाना अंतर्गत 1/1 राधा रमण लाल रोड रिसड़ा तथा तारिक अनवर (33) पुत्र अनवर हुसैन निवासी 17 गांधी सड़क रिसड़ा जिला हुगली बताया. पता चला की तस्करों को दिल्ली में बैठे नौशाद नामक युवक दिशा निर्देश दे रहा था. जब्त गांजा की कीमत करीब 4 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है. आरपीएफ ने जब्त गांजा और आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सुपुर्द कर दिया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

रेल न्यूज

जन सूचना अधिकारी पर बड़ी राशि डिमांड करने से पहले दूसरे विकल्पों पर विचार नहीं करने का आरोप  अपीलीय पदाधिकारी से शुल्क रद्द करने...