Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

RPF BOKARO ने एल्लपी-धनबाद एक्सप्रेस में 45 KG गांजा किया जब्त, GRP करेगी जांच – कहां से हो रही तस्करी

  • गांजा तस्करी का केंद्र बन रहे हैं राउरकेला-झारसुगुड़ा, पार्सल से भी गांजा तस्करी का सामने आ चुका है मामला 

BOKARO. रांची के बाद अब बोकारो में आरपीएफ की टीम ने बड़ी मात्रा में ट्रेन से तस्करी किये जा रहे गांजा की खेप पकड़ी है. यह बरामदगी एल्लपी-धनबाद एक्सप्रेस से की गयी. RPF बोकारो की टीम ने 45 किलो गांजा बरामद किया है जिसका बाजार मूल्य 4.50 लाख रुपये आंका गया है. आरपीएफ के अनुसार इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

रेलवे सुरक्षा बल बोकारो पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि मंडल सुरक्षा आयुक्त ओम प्रसाद मोहंती को मिली गोपनीय सूचना पर एल्लपी-धनबाद एक्सप्रेस में छापामारी की गयी. इसमें सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह, एएसआई आशीष रंजन, डी के द्विवेदी ने रेल पुलिस को सूचना देकर ट्रेन में जांच की.

यह भी पढ़ें : गांजा तस्करी का केंद्र बने राउरकेला-झारसुगुड़ा, मोर्या एक्सप्रेस से चढ़ाया गया 30 किलो गांजा रांची में जब्त

गांजा कोच संख्या एस-तीन में होने की सूचना के अनुसार ट्रेन के बोकारो पहुंचते ही तलाशी शुरू हुई. इसमें तीन ट्रॉली बैग मिले जिस पर किसी ने दावेदारी नहीं की. बैग को जब्त कर लिया गया. खोलने में उस पर गांजा पाया गया. हर बैग में पंद्रह किलो के पैकेट थे. तीनों में कुल 45 किलो गांजा जब्त किया गया है. हालांकि छापेमारी में कोई पकड़ा नहीं गया.

आरपीएफ सूत्रों के अनुसार गांजा ओडिशा से झारखंड व बिहार में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था. अब यह गांजा किस स्टेशन पर चढ़ाया गया इसकी जांच की जायेगी. आरपीएफ बोकारो ने इस मामले को रेल पुलिस के हवाले कर दिया है. इसमें रेल पुलिस अब यह जांच करेगी कि यह गांजा किसी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ाया गया था. इसके लिए स्टेशन परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद ली जायेगी.

रांची में पकड़ा गया था 30 किला गांजा, राउरकेला में चढ़ाया गया था

गांजा तस्करी का केंद्र बिंदु ओडिशा बन गया है. रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर अब तब जितने भी मामले सामने आये है, सभी में गांजा ओडिशा से ही ले जाया जा रहा था. पांच दिन पहले ही रांची में मोर्या एक्सप्रेस से 30 किलो गांजा पकड़ा गया था. इसमें पकड़े गये लोगों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा राउरकेला से खरीदा था और ट्रेन से उसे रांची ले आये थे. इसकी डिलेवरी भी रांची में ही होनी थी. इसके बाद यह बात सामने आयी कि गांजा की तस्करी का केंद्र इन दिनों राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशन बन चुके हैं. ओडिशा जिला पुलिस की टीम भी ट्रेनों के माध्यम से गांजा तस्करी के मामले में राउरकेला और झारसुगुड़ा आरपीएफ के भूमिका की जांच कर रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...