Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

RPF ने Daltungunj Railway Station से मानव तस्कर को किया गिरफ्तार, 12 नाबालिग कराये गये मुक्त

Medninagar. रेलवे सुरक्षा बल ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन से मानव तस्कर मंसूर अंसारी को गिरफ्तार कर उसके साथ जा रहे 12 नाबालिगों को मुक्त कराकर सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है. इस संबंध में आरपीएफ के निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षी मनोज कुमार सिंह, संजीत कुमार, आरक्षी अभिषेक कुमार सिंह, पप्पू लाल मीणा, आरक्षी वरुण कुमार, उदय कुमार के साथ सोमवार की देर शाम डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे.

इस क्रम में उन्होंने स्टेशन के पोर्टिको में नाबालिग बच्चों के एक समूह को देखा. बच्चों के साथ एक व्यक्ति भी था. संदेह होने पर जवानों ने नाबालिगों से पूछताछ शुरू की. पता चला कि तीन नाबालिग चतरा के, अन्य बिहार के गया के रहने वाले हैं. मंसूर अंसारी भी गया का रहने वाला है. वह उन्हें अपने साथ लेकर नोयडा जा रहा था. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला बाल मजदूरी व मानव तस्करी से संबंधित है. सभी नाबालिगों को सोमवार की रात भोजन दिया गया. सुबह निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में सभी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना डालटनगंज लाया गया. जहां विधिक कार्यवाही करते हुए थाना के सुपुर्द किया गया.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...