RAIPUR. रायपुर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग टेंडर को रद्द करने की सूचना है. रेलवे ठेकेदार को 30 दिनों की नोटिस रेलवे वाणिज्य विभाग ने भेजी है इसके बाद पूरी तरह पार्किंग का हैंडओवर रेलवे ले लेगी. बताया जाता है कि लगातार मिल रही शिकायतों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल रेलवे पार्किंग को अपनी व्यवस्था से चलाने की तैयारी में है.
इसमें रेलवे सुरक्षा बल के अलावा स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया जायेगा. रायपुर रेलवे स्टेशन पार्किंग का विवाद कुछ दिनों से लगातार बना हुआ था. पार्किंग ठेकेदार पर अवैध वसूली के आरोप लगे थे, जिससे स्टेशन पर ऑटो चालकों और आम यात्रियों को परेशानी हो रही थी. माना जा रहा है कि नई व्यवस्था से ऑटो चालकों और आम लोगों को राहत मिलेगी.
रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026

















































































