Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 22
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » JABALPUR : महिला रेलकर्मी से दुष्कर्म में रेलवे का चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर गिरफ्तार
मीडिया

JABALPUR : महिला रेलकर्मी से दुष्कर्म में रेलवे का चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 30, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शिकायत वापस लेने का बनाता रहा दबाव 
  • शिकायत मिलने पर भी रेलवे ने नहीं दिखायी गंभीरता, निलंबित किया गया  

Rape of female railway worker. जबलपुर में महिला रेलकर्मी से दुष्कर्म करने के मामले में रेलवे के चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर विनोद कोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि वेलफेयर इंस्पेक्टर महिला रेलकर्मी को लगातार अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा था. यह मामला रेलवे अधिकारियों तक भी पहुंचा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जांच के नाम पर विशाखा कमेटी गठित कर वेलफेयर इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांग लिया गया था.

हालांकि इसके बाद वेलफेयर इंस्पेक्टर विनोद कोरी महिला रेलकर्मी पर लगातार शिकायत वापस लेने का दबाव बनाता रहा. परेशान होकर महिला रेलकर्मी ने मामले को पुलिस तक पहुंचाया और इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोप है वेलफेयर इंस्पेक्टर ने महिला जबलपुर, गोवा और कन्नूर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था. रेलवे स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिला रेलकर्मी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी थी.

उधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद रेलवे ने आरोपी वेलफेयर इंस्पेक्टर विनोद कोरी को सस्पेंड कर दिया है. बरेला पुलिस से मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय युवती की पिता की मौत हो गयी थी. जबलपुर में पदस्थापित चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर विनोद कोरी रेलवे की तरफ से राहत राशि पहुंचाने के क्रम में महिला से मिला था. उसने उसे अनुकंपा नियुक्ति का आश्वासन दिया था. 2022 से ही विनोद महिला से बात कर रहा था. अनुकंपा नियुक्ति के बाद वह उससे लगातार मिलने लगा. इस दौरान उसने गौर रैन बसेरा होटल में ले जाकर उससे शारारिक संबंध बनाया.

इसी दौरान अश्लील तस्वीर ली और वीडियो भी बनाये. इसके बाद से वह लगातार महिला रेलकर्मी को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने लगा. महिला ने शिकायत रेलवे में की तो विशाखा कमेटी गठित की गयी. कमेटी ने वेलफेयर इंस्पेक्टर को नोटिस दिया. इसके बाद जांच आगे नहीं बढ़ सकी. इस बीच विनोद युवती को फिर से परेशान करने लगा. इसके बाद यह मामला सिविल लाइंस थाना पहुंचा. बताया जाता है कि विनोद कोरी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शिकायत वापस लेने का दबाव बन रहा था. पूरे मामले की जांच बरेला पुलिस कर रही है. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद रेलवे ने वेलफेयर इंस्पेक्टर को निलंबत कर दिया है.

Spread the love
indian railway INDIAN RAILWAY NEWS JABALPUR DIVISION JABALPUR NEWS RAILWAY NEWS Rape of female railway worker welfare inspector arrested रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
रेल यूनियन

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Latest Posts

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group