Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

रेलवे खराब सिग्नल की समस्या पर जारी होगी ‘इंटीग्रेटेड ट्रेन ऑपरेशन सिस्टम गाइडलाइन’ : रेलमंत्री

New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि सिग्नल खराब होने की समस्या को देखते हुए सभी रेलवे जोन पर लागू एक एकीकृत ट्रेन परिचालन सुरक्षा मानदंड अगले 10 दिनों में जारी किया जाएगा. यहां पत्रकारों से बात करते हुए वैष्णव ने कहा कि 17 जून को हुए कंचनजंगा रेल हादसे में रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट में इन मानदंडों में विसंगति को चिह्नित करने के बाद मंत्रालय ने सभी 17 रेलवे जोन के सहायक नियमों (एसआर) में एकरूपता लाने की प्रक्रिया शुरू की है.

पश्चिम बंगाल में एक मालगाड़ी ने सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी जिससे मालगाड़ी के लोको पायलट सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी. दुर्घटना के समय ट्रेन खड़ी थी. वैष्णव ने कहा, हमने सीआरएस के साथ मामले पर चर्चा करने के बाद एक समिति गठित की और सभी 17 जोन के सहायक नियमों की समीक्षा करने का काम शुरू किया ताकि उनमें एकरूपता लाई जा सके.

उन्होंने कहा, हमने प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब अगले 10 दिनों में सभी क्षेत्रों पर लागू एकीकृत एसआर नियम जारी कर दिए जाएंगे.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...