Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

स्टेशन पर चोरों ही नहीं चूहों से भी सुरक्षित रहेगा आपका सामान, रेलवे ने शुरू की डिजिटल लॉकर सुविधा

जबलपुर. रेलवे ने स्टेशन पर यात्रियों का सामान सुरक्षित रखने की नयी पहल की है. इस कड़ी में अब स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर की सुविधा दी जा रही है. West Central Railway ने के जबलपुर स्टेशन पर यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गयी है. यहां यूनिट कोड दर्ज कर यात्री सामान को सुरक्षित रख सकेंगे और उसी कोड से लॉकर खुलेगा और तब आप अपना सामान निकाल सकेंगे.

ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को सामान खो जाने या चोरी होने के डर से अब राहत मिल जायेगी. नयी व्यवस्था में यात्रियों को तो ताला-चाबी रखने की चिंता होगी न ही अपना सामान के चूहों से काटने अथवा डैमेज होने की चिंता रहेगी. पश्चिम मध्य रेलवे जोन में फिलहाल जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक डिजिटल लॉकर की सुविधा रेलवे ने शुरू कर दी है. डिजिटल लॉकर की सुविधा वाला पश्चिम मध्य रेलवे का जबलपुर स्टेशन पर खुला यह लॉक रूम होगा.

पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) ने बकायदा ट्वीट कर इस सुविधा की जानकारी यात्रियों को दी है. इससे पहले एंड टू एंड लैगेज सर्विस की सुविधा शुरू की थी. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर इस सेवा को शुरू किया गया था. ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को घर से सामान ले जाने या स्टेशन से सामान घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रेलवे लेती है, बस बुकिंग किया और भूल गये. डिजिटल लॉकर की सुविधा रेलवे अन्य स्टेशनों पर भी शुरू करने जा रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...