- बादामपहाड़ स्पेशल ट्रेन का हल्दीपोखर, टाटानगर, घाटशिला और चाकुलिया में होगा ठहराव
KOLKATTA. जगन्नाथ पुरी में होने वाली रथ यात्रा को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया था, जिसका शुभारंभ शनिवार को अलग-अलग स्टेशनों से किया गया. पुरी के लिए रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन को बादामपहाड़ स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ओडिशा के वन पर्यावरण मंत्री गणेश राम सिंह ने ट्रेन को झंडी दिखायी.मौके पर पूर्व विधायक प्रहलाद पूर्ति भी मौजूद थे. पहली बार बादामपहाड़ से पुरी के लिए रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलायी गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी अनुसार यह ट्रेन दो फेरे लगाएगी. इस ट्रेन का हल्दीपोखर, टाटा, घाटशिला और चाकुलिया में ठहराव होगा.

बादामपहाड़ से रवाना की गयी यात्रा स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन की यह होगी टाइमिंग
बादामपहाड़ से पुरी के लिए चलने वाली ट्रेन का नंबर 08379 होगा. बादामपहाड़ स्पेशल ट्रेन 6 और 14 जुलाई को पुरी के लिए खुलेगी. वहीं पुरी-बादामपहाड़ स्पेशल ट्रेन 8 और 16 जुलाई को खुलेगी. यह ट्रेन टाटानगर से होकर चलेगी. यह ट्रेन 10 कोच की होगी. बादामपहाड़-पुरी स्पेशल बादामपहाड़ से 6 और 14 जुलाई को सुबह 6 बजे खुलेगी, टाटानगर में यह ट्रेन रात 8:20 बजे पहुंचेगी. यहां 20 मिनट ठहरने के बाद ट्रेन रात 8:40 बजे पुरी के लिए खुलेगी. ट्रेन पुरी रात 9:15 बजे पहुंचेगी. दूसरी ओर से ट्रेन संख्या 08380 पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 8 और 16 जुलाई को रात 2:30 बजे पुरी से खुलेगी जो टाटानगर दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी. दोपहर 2:30 बजे बादामपहाड़ के लिए रवाना होगी। बादामपहाड़ में यह ट्रेन रात 6:15 बजे पहुंचेगी.
बालेश्वर में सांसद व विधायक ने ट्रेन को दिखायी झंडी
बालेश्वर स्टेशन पर सांसद, बालेश्वर प्रताप चंद्र सारंगी, विधायक, बालेश्वर मानस कुमार दत्ता, गोविंद चंद्र दास, रेमुना की उपस्थिति में आज 17.40 बजे बालेश्वर-पुरी-बालेश्वर रथ यात्रा स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































