Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

रेलवे का प्रिंसिपल चीफ मैनेजर निकला साहसी घूसखोर, बैंक खाते में भी मिले 1.40 करोड़ रुपये

  • घर से 2.61 करोड़ के बाद बैंक लॉकर से मिले 1.40 करोड़ के मामले में आय सेअधिक संपत्ति का मामला दर्ज करेगी सीबीआई

GORAKHPUR. पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (पीसीएमएम) कार्यालय में मार्च 2023 में विजिलेंस की छापेमारी और कार्रवाई हुई थी. इसके बाद एक बड़े अधिकारी को यहां चलता कर दिया गया था. अब नया टारगेट बने केसी जोशी जिसे मीडिया साहसी घूसखोर मानकर चल रहा है. ऐसा इसलिए कि घर से कैश  2.64 करोड़ की बरामदगी वाले PCCM/NER के बैंक खाते से भी 1.40 करोड़ रुपये बरामद किये गये हैं.

रेलवे में अफसरों की मनमानी और सिस्टम को तोड़मरोड़ कर उसका इस्तेमाल करने वाले अफसरों की कमी नहीं है. नियमों को अपने तरह से परिभाषित कर निजी पार्टी को फायदा पहुंचाने और रेलवे को चूना लगाने वालों की लंबी फेहरिस्त है. फिलहाल देश में सभी की नजर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के PCCM/NER केसी जोशी की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है. सीबीआई की जांच में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं तो मीडिया भी इसे अपनी तरह की परिभाषित करने और नये खुलासे करने में जुटा हुआ है.

सीबीआई गिरफ्तर में PCCM/NER केसी जोशी

केसी जोशी के बैंक एकाउंट से इतनी बड़ी रकम की बरामदगी रेलवे में सभी को हैरान कर रही है.कारण यह कि कोई साहसी अधिकारी ही ऐसा कर सकता है जो बेनामी संपत्ति को अपने बैंक खाते में रखे. क्योंकि बैंक खाते में आम तौर पर वहीं रकम रखी जाती है जिसका हिसाब देना आसान हो या उसका लेखा-जोखा साफ हो. अगर भविष्य में जांच हो तो उसका हिसाब दिया जा सके. सवाल यह उठत है कि क्या गिरफ्तार PCCM/NER केसी जोशी के पास उस रुपये का हिसाब था जो बैंक में बरामद किये गये या उन्हें इसे लेकर वह पूरी तरह निश्चिंत थे कि वे कभी पकड़े भी जायेंगे?

अब पूरे रेलवे जोन से लेकर दूसरे जोन व मंडलों में भी इस बात की चर्चा हो रही है. कहां जा रहा है कि ऐसा साहसी अधिकारी कभी पहले न हुआ है न ही होगा जो इतनी बड़ी रकम बैंक खाते में रखने का साहस रखे. अब केसी जोशी के खातों से मिले 1.40 करोड़ रुपये के मामले में सीबीआई आय सेअधिक संपत्ति का अलग मामला दर्ज कर सकती है. या केसी जोशी को यह बताना होगा कि यह राशि किन स्रोतों से उनके पास आयी जिसे फिलहाल असंभव ही माना जा रहा है.

यही नहीं पकड़े गये PCCM/NER केसी जोशी के बैंक लॉकर से करोड़ों रुपये के अलावा 60 लाख से अधिक के जेवर भी मिले है. इससे पहले छापेमारी के समय ही सीबीआई नोएडा स्थित आवास से 2.60 करोड़ रुपये नकद बरामद कर चुकी है. इसका हिसाब केसी जोशी से मांगा गया है. 15 सितंबर तक PCCM/NER सीबीआई के रिमांड में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. सीबीआई ने पीसीएमएम केसी जोशी से कुछ अफसरों के नाम उगलवाया है और अभी जारी पूछताछ में कुछ नये खुलासा हो सकते है. यही कारण है कि रेलवे अफसर अब फोन पर बात करने में कतरा रहे हैं.

गोरखपुर जोन के एक आला अधिकारी ने रेलहंट से पूछे गये सवाल के जबाव में कहा कि फिलहाल तो फोन पर किसी तरह की बात करना मुश्किल है अगर कोई जानकारी चाहिए तो सीधे आप सूचना अधिकार का प्रयोग करें. यहां यह बात जरूर सामने आयी है कि PCCM/NER की गिरफ्तारी जोन और विभाग में चल रहे गुटबाजी का परिणाम ही है वरना यहां तो सब ठीक चल रहा था और सभी मिलजुल कर रेलवे को चूना लगा रहे थे. नीचे से ऊपर तक कमीशन का खेल बेखौफ चल रहा था.

इस खबर में पहले : पूर्वोत्तर रेलवे के PCMM केसी जोशी ने मांगी सात लाख की रिश्वत, सीबीआई ने पांच लाख लेते पकड़ा

इसे भी पढ़ें : रेलवे के घूसखोर PCMM केसी जोशी के घर से मिले 2.61 करोड़ रुपए कैश, कहा – सभी अफसरों का कमीशन फिक्स

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...