Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

मुख्य कार्य प्रबंधक ने त्रैमासिक ई-पत्रिका “खड़गुपर कारखाना दर्पण” का किया विमोचन

Chief Works Manager releasing the quarterly e-magazine "Khadgupar Karkhana Darpan"

KHARAGPUR : खड़गपुर कारखाना के राजभाषा अनुभाग द्वारा एक त्रैमासिक ई-पत्रिका “खड़गपुर कारखाना दर्पण” का प्रकाशन किया गया. इस पत्रिका का विमोचन खड़गपुर कारखाना के मुख्य कार्य प्रबंधक बिजय कुमार रथ ने किया. इस पुस्तक में रेलवे कर्मचारियों द्वारा स्वरचित कविताएं, लेख, तकनीकी सामग्री हैं. उल्लेखनीय हैं कि यह पत्रिका डिजीटल फार्म में पहले प्रकाशित होती थी, लेकिन कुछ कारणों से इसका प्रकाशन लगभग तीन-चार वर्षों से बंद था. परन्तु मुख्य कार्य प्रबंधक महोदय के प्रेरणा के कारण पुनः इसका प्रकाशन संभव हो पाया. वर्तमान में यह पत्रिका खड़गपुर कारखाना के बेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. पाठकगण इस पुस्तक को बेबसाइट पर जाकर पढ़ सकेगें.

इस अवसर पर उप मुख्य राजभाषा अधिकारी, अब्दुल हई, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (हल्दिया), नरेन्द्र कुमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) आशुतोष कुमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज) प्रमोद कुमार पटनायक, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन) के. कांजी, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (ईआरएस-पीओएच) बाबुल बर्मन, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (कारखाना) एस बेहरा, कारखाना कार्मिक अधिकारी श्रेया शांडिल्य, वरीय वित्त लेखाधिकारी शंकर दूबे आदि उपस्थित थे. साथ ही राजभाषा अनुभाग के वेद प्रकाश मिश्र, पी. के. पासवान, राजभाषा सचिवों में मनीष चंद्र झा, रंजन कुमार, सुधा पटनायक, कालू चरण सेठी, मोहसना, राजश्री, शुभम कुमार, आशा रमेश महानंद आदि भी उपस्थित थे.

पुस्तक के प्रकाशन में उप मुख्य राजभाषा अधिकारी अब्दुल हई एवं राजभाषा अनुभाग के वेद प्रकाश मिश्र का योगदान सराहनीय रहा. पुस्तक के प्रकाशन हेतु मुख्य कार्य प्रबंधक महोदय ने उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं संपादकीय टीम को बधाई दी. उप मुख्य राजभाषा अधिकारी ने इस अभूतपूर्व योगदान के लिए संपूर्ण संपादकीय टीम को बधाई दी और कहा कि आगे भी इसके प्रकाशन में सतत प्रयास जारी रहेगा.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...